Punjab News: सीएम भगवंत मान के आवास के पास मिला बम शैल, छानबीन में जुटी पुलिस
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास बम शैल मिलने की सूचना है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है. वहीं, घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Punjab News: पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. दरअसल, चंडीगढ़ के कंसल गांव में एक बम शैल मिला है. हैरत की बात है कि जहां बम शैल मिला है वहां से पंजाब के सीएम भगवंत मान का घर महज दो किलोमीटर दूर है. हालांकि बम की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया. दस्ते ने बम शैल को अपने कब्जे में ले लिया है.
इलाके में बम से मचा हड़कंप: वहीं, बम शैल की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दिया. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चस पाया है कि बम किसने रखा, और इस घटना के पीछे किसका हाथ है.
Bomb found near Punjab CM Bhagwant Mann's house in Chandigarh; bomb squad present at the spot pic.twitter.com/qrDCnBS2IF
— ANI (@ANI) January 2, 2023
जारी है जांच: नोडल अधिकारी डायसेटर मैनेजमेंट चंडीगढ़ संजीव कोहली ने घटना को लेकर कहा कि यहां से एक जिंदा बम बरामद किया गया है. पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित कर लिया गया है. सेना की एक टीम को बुलाया गया है. इलाके की घेराबंदी की जा रही है. आगे की जांच चल रही है.
Chandigarh | A live bombshell has been found here. It has been secured with help of Police and Bomb Disposal Squad. An Army team has been called in. The area is being cordoned off. Further investigation is underway: Sanjeev Kohli, Nodal officer, Diasater Management, Chandigarh pic.twitter.com/se09lPPoxt
— ANI (@ANI) January 2, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










