BMC Election Result 2026: ठाकरे परिवार के गढ़ में बीजेपी की सेंध, 118 सीटों पर जीत, BMC में महायुति का होगा मेयर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2026 6:53 AM

विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस

BMC Election Result 2026: मुंबई महानगरपालिका (BMC) की सभी 227 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी ने 89 सीटों पर कब्जा जमाया है. जबकि, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है. मुंबई निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए को आर्शीवाद देने के लिए मुंबई की जनता का आभार जताया है.

विज्ञापन

BMC Election Result 2026: ठाकरे परिवार के गढ़ में जबरदस्त सेंध लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनावों में 227 में से 118 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है. बीजेपी ने 89 सीट जीते और शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटें मिली हैं. इसी के साथ बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन ने देश के सबसे धनी नगर निकाय पर 114 सीट का जरूरी आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, शिवसेना (UBT), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गठबंधन ने महज 72 सीट जीता. शिवसेना (UBT) ने 65 सीट जीतीं जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीट जीतीं. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) को केवल एक सीट मिली.

पार्टी जीत
BJP 89
शिवसेना (शिंदे) 29
शिवसेना (UBT) 65
मनसे 06
NCP (शरद पवार) 01
कांग्रेस 24
AIMIM0 8
NCP (अजित पवार) 03
समाजवादी पार्टी 02
निर्दलीय- 02

पीएम मोदी ने जताया जनता का आभार

मुंबई निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए को आर्शीवाद देने के लिए मुंबई की जनता का आभार जताया है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी–शिवसेना गठबंधन की जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए वो मुंबई के अपने भाई-बहनों के बहुत आभारी हैं. पीएम मोदी ने कहा- मुंबई हमारे देश का गौरव है. यह सपनों का शहर है और ऐसा शहर है जो हमारे विकास को गति देता है. हम शहर के लोगों को सुशासन और जीवन सुगमता प्रदान करेंगे.

कांग्रेस के नाम रहा लातूर नगर निकाय का परिणाम

कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी के साथ गठबंधन के तहत लातूर चुनाव लड़ा था. यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है. 70 सदस्यीय निकाय में कांग्रेस ने 43 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि बीजेपी 22 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं पुणे में बीजेपी ने 96 सीट जीतीं, जबकि एनसीपी को 20 सीट और एनसीपी (शरद पवार) को सिर्फ तीन सीटें ही मिल सकीं. पिंपरी चिंचवड में बीजेपी ने 84 सीट जीतीं, जबकि एनसीपी 37 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही. एनसीपी (SP) का यहां खाता भी नहीं खुला.

निकाय चुनाव में AIMIM को मिला बड़ा लाभ

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को निकाय चुनावों में बड़ा फायदा मिला है. राज्य के मुस्लिम बहुल इलाकों के वार्डों में पार्टी ने अच्छा इजाफा किया है. पार्टी के नेता शारिक नक्शबंदी ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी के घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने और पिछले चुनावों में बहुत कम मतों के अंतर से मिली हार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में कई सीटों पर जीत दिलाई. एआईएमआईएम ने छत्रपति संभाजीनगर में 33 सीटें, मालेगांव में 21, अमरावती में 15, नांदेड़ में 13, धुले में 10, सोलापुर में 8, मुंबई में 6, ठाणे में 5, जलगांव में 2 और चंद्रपुर में 1 सीट जीती है.

संजय राउत ने शिंदे गुट पर फोड़ा हार का ठीकरा

मुंबई में महायुति से मिली करारी शिकस्त के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने हार का ठीकरा पार्टी से अलग हुए एकनाथ शिंदे गुट पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी के साथ विश्वासघात न किया होता, तो मुंबई में बीजेपी का महापौर नहीं होता. राउत ने कहा- अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के लिए जयचंद न होते, तो मुंबई में भाजपा का महापौर नहीं होता. मराठी लोग शिंदे को हमेशा जयचंद के रूप में याद रखेंगे. शिंदे ने 39 विधायकों के साथ मिलकर पार्टी नेता उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया और 2022 में उनकी सरकार को गिरा दिया. तब से शिवसेना (UBT) नेता लगातार शिंदे को गद्दार कहते रहे हैं.

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में लहराया भगवा

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव की 2,868 सीटों में से देर 2,833 सीट के परिणाम घोषित कर दिए गए. इनमें से बीजेपी ने 1400 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं शिवसेना को 397, कांग्रेस को 324, एनसीपी को 160 और शिवसेना(UBT) को 153 सीटों पर जीत मिली हैं. (इनपुट भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola