ePaper

मुंह-आंख-नाक के बाद आंत तक पहुंचा ब्लैक फंगस, जानें कितना है खतरनाक...

Updated at : 09 Jun 2021 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
मुंह-आंख-नाक के बाद आंत तक पहुंचा ब्लैक फंगस, जानें कितना है खतरनाक...

कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस (Mucormycosis) नयी मुसीबत बनकर सामने आया है और अबतक देश में 28 हजार से अधिक केस ब्लैक फंगस के सामने आये हैं. ब्लैक फंगस उन्हीं लोगों को हुआ है जो डायबिटीज के मरीज रहे हैं.

विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस (Mucormycosis) नयी मुसीबत बनकर सामने आया है और अबतक देश में 28 हजार से अधिक केस ब्लैक फंगस के सामने आये हैं. ब्लैक फंगस उन्हीं लोगों को हुआ है जो डायबिटीज के मरीज रहे हैं.

चिंता की बात यह है कि ब्लैक फंगस मुंह, नाक, आंख, मस्तिष्क के बाद अब पेट तक पहुंच गया है. ब्लैक फंगस का इंफेक्शन आंत तक पहुंच गया है जिसके कारण कुछ मरीजों की जान भी गयी है.

आंतों पर हमला करने वाले ब्लैक फंगस क्या है?

अधिकतर ब्लैक फंगस मुंह, नाक और आंख पर हमला करते हैं, लेकिन आंतों पर हमला करने वाला ब्लैक फंगस बहुत ही कम देखने को मिलता है. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से भी ऐसे मामले सामने आये जिसमें ब्लैक फंगस ने आंतों को अपना शिकार बनाया.

क्या हैं लक्षण
Also Read: Mumbai Rains : मुंबई में मानसून की दस्तक, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोकल ट्रेनों का परिचालन बाधित, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

अगर ब्लैक फंगस आपकी आंतों तक पहुंच जाये, तो अमूनन यह देखा गया है कि पीड़ित व्यक्ति का शौच बंद हो जाता है. साथ ही उसे मल के साथ खून भी आने लगता है. ऐसे मरीजों के आंत का कुछ हिस्सा सड़ जाता है जिसे आपरेशन द्वारा काटकर हटाया जाता है. अगर यह आपरेशन समय पर ना हो तो मरीज की जान भी जा सकती है. कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आये और कई लोगों की मौत भी हुई.यह बीमारी उन लोगों में होती है, जिन्हें कोरोना से स्वस्थ हुए 15-20 दिन हुए हों.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola