MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत की ओर BJP, पार्टी ऑफिस में जश्न, कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन
MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत की ओर BJP, पार्टी ऑफिस में जश्न, कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करती दिख रही है. बीजेपी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.

विज्ञापन
undefined

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करती दिख रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों को वह उससे छीनती नजर आ रही है. इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिलती दिख रही है जहां वह भारी बहुमत की ओर अग्रसर है.

undefined

बीजेपी को तीन राज्यों में मिलती जीत से पार्टी में उत्साह है. बीजेपी दफ्तरों में जश्न का माहौल है. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ा रहे हैं. जीत की मिठाइयां बांटी जा रही है.

undefined

पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर आतिशबाजी कर रुझानों में मिली जीत को अभी से ही सेलिब्रेट करने लगे हैं.

undefined

बीजेपी  नेता और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते और मिठाइयां बांटते जीत की खुशी मना रहे हैं. बीजेपी नेताओं का कहना है कि नतीजे दिखाते हैं कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को स्वीकार किया है.

undefined

मतगणना शुरू होने से पहले बीजेपी दफ्तरों में कोई खास चहल-पहल नहीं थी, लेकिन जैसे जैसे नतीजे पक्ष में आने शुरू हुए, बीजेपी ऑफिस की हलचल तेज हो गई.

undefined

पार्टी नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी के बैनर और पोस्टर के साथ-साथ पार्टी झंडे को लेकर सड़कों पर जश्न मनाता नजर आया.

undefined

बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल है तो वहीं कांग्रेस दफ्तरों में सन्नाटा पसरा है.

undefined

दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में एक दो लोग ही नजर आये. कांग्रेस ने वोटों की गिनती से पहले काफी तैयारी की थी, अगल-अलग बैनर बनवाये गये थे, लेकिन तीन राज्यों में मिलती हार से पार्टी ऑफिस में सन्नाटा पसरा है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola