चंडीगढ़ में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा में शामिल पार्षद के परिजनों को जबरन उठाने का आरोप, देखें वीडियो
बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन
BJP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पार्षद सुमन शर्मा के बीजेपी में शामिल होने और पंजाब पुलिस की ओर से उनके रिश्तेदार की गिरफ्तारी ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है. बीजेपी ने इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ दिया है. रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया.
BJP Protest: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बीजेपी ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य की भगवंत मान सरकार गुंडागर्दी पर उतारू है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के उन पार्षदों के परिवार के सदस्यों को टारगेट किया जा रहा है जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनके परिवार के सदस्यों को पुलिस जबरन उठा रही है. ताजा मामला मोहाली का है, जहां से पार्षद सुमन देवी की भाभी को चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बीजेपी ने AAP पर लगाया आरोप
सुमन शर्मा हाल में ही आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई है. ऐसे में पुलिस ने उनकी भाभी को घर से गिरफ्तार कर लिया है. सुमन शर्मा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके घर बिना कोई जानकारी के अचानक घुसी और महिला को हिरासत में ले लिया. परिजनों का दावा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी का कोई कारण तक नहीं बताया है. परिजनों का यह भी आरोप है कि गिरफ्तारी को लेकर मोहाली पुलिस ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है.
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की सड़कों पर नारेबाजी
गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ता काफी गुस्से में नजर आए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी का आरोप है कि पंजाब सरकार ने बदले की कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी कराई है. पंजाब में 26 जनवरी को मेयर चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले आप की पार्षद रही सुमन शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. आप के इससे तगड़ा झटका लगा है. बीजेपी का आरोप है कि इससे बौखलाकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










