मिशन 2024: बीजेपी में फेरबदल, जेपी नड्डा की टीम में वसुंधरा राजे, रमन सिंह सहित 38 नेताओं को मिली जगह

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही विधान परिषद सदस्य और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भी भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. मंसूर एक पसमांदा मुसलमान हैं.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया.

बीजेपी की नयी टीम में कैलाश विजयवर्गीय बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी की नयी टीम में कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. इसके अलावा अरुण सिंह और तरुण चुग को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

टी रवि और दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटाया गया

भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है.

तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं. उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटाया गया

नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है. सूची में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं. बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.

यहां देखें पूरी सूची

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

1. डॉ रमन सिंह

2. वसुंधरा राजे

3. रघुवर दास

4. सौदान सिंह

5. वैजयंत पांडे

6. सरोज पाण्डेय

7. रेखा वर्मा

8. डीके अरुणा

9. एम चौबा एओ

10. अब्दुल्ला कुट्टी

11. लक्ष्मीकांत बाजपेयी

12. तारिक मंसूर

13. लता उसेंडी

राष्ट्रीय महामंत्री

1. अरुण सिंह

2. कैलाश विजयवर्गीय

3. दुष्यंत कुमार गौतम

4. तरुण चुग

5. विनोद तावड़े

6. सुनील बंसल

7. संजय बंदी

8. राधामोहन अग्रवाल

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

I. बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह – संगठन महामंत्री

1. शिवप्रकाश

राष्ट्रीय सचिव

1. विजया राहटकर

2. सत्या कुमार

3. अरविन्द मेनन

4. पंकजा मुंडे

5. डॉ नरेन्द्र सिंह रैना

6. डॉ अल्का गुर्जर

7. अनुपम हाजरा

8. ओमप्रकाश धुर्वे

9. ऋतुराज सिन्हा

10. आशा लकड़ा

11. कामाख्या प्रसाद तासा

12. सुरेन्द्र सिंह नागर

13. अनिल अंटोनी

कोषाध्यक्ष

1. राजेश अग्रवाल

सह-कोषाध्यक्ष

1. नरेश बंसल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola