BJP New President: बीजेपी को पहली बार मिल सकती है महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में ये नाम सबसे आगे

jp nadda
BJP New President: भारतीय जनता पार्टी में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. बहुत जल्द पार्टी की ओर से नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. इस बीच ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि बीजेपी को पहली बार कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है.
BJP New President: जेपी नड्डा फिलहाल एक्सटेंशन पर चल रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 2023 में ही खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया था. नड्डा इस समय केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष पद दोनों को संभाल रहे हैं. लेकिन यह पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांतों के खिलाफ है. इसलिए बीजेपी की ओर से बहुत जल्द नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.
BJP New President: महिला अध्यक्ष के लिए निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे
बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे चल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि सीतारमण साउथ से आती हैं. तमिलनाडु में इस समय परिसीमन का मामला गरमाया हुआ है. विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं. उनका तर्क है कि अगर परिसीमन होता है, तो दक्षिण भारत में सीटें घट जाएंगी और उत्तर भारत में सीटें बढ़ जाएंगी. जिससे बीजेपी को फायदा हो जाएगा. दक्षिण भारत में बीजेपी की सरकार नहीं है. कर्नाटक की सत्ता से भी बाहर हो चुकी है. बीजेपी की कोशिश है कि परिसीमन विवाद खत्म हो जाए और आगामी चुनावों में बीजेपी को फायदा मिले. अगर इन बातों पर गौर किया जाए, तो निर्मला सीतारमण का नाम बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे दिखता है.
BJP New President: बीजेपी के नये अध्यक्ष की रेस में ये नाम भी सबसे आगे
बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कुछ अन्य नाम हैं, जो सबसे आगे चल रहे हैं. इन नामों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं. इन सब के अलावा एक अन्य नाम है, जिसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. उस चेहरे का नाम भूपेंद्र यादव है. भूपेंद्र यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी भी माना जाता है.
BJP New President: बीजेपी को कब तक मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?
बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर सस्पेंश कायम है. इसके साथ ही यह भी सवाल उठ रहे हैं कि बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा. फिलहाल संसद का बजट सत्र चल रहा है, जो की 4 अप्रैल तक चलना है. इसलिए इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा पार्टी की ओर से की जाएगी, इसकी संभावना कम है. 18 से 20 अप्रैल के बीच बीजेपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक बेंगलुरु में होनी है. ऐसी संभावना है कि इसी बीच बीजेपी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










