Birth Certificate Canceled : ऐसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को रद्द कर देगी सरकार, जान लें काम की बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Dec 2025 7:42 AM

विज्ञापन

कैसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को रद्द करेगी सरकार? जानें (Photo: AI)

Birth Certificate Canceled : महाराष्ट्र सरकार ने एसओपी से मेल न खाने वाले जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश दिया है. इससे कुछ लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

Birth Certificate Canceled : महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया गया है. राज्य भर में गलत तरीके से जारी किए गए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों की तत्काल समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं. यही नहीं इनकी समीक्षा की जाएगी और इनको रद्द कर दिया जाएगा. जो प्रमाण पत्र निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप नहीं होगी उनको रद्द कर दिया जाएगा.

महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे जन्म विवरण दर्ज करने या उसमें बदलाव करने के लिए आधार कार्ड को पर्याप्त प्रमाण मानना ​​बंद करें. सरकार ने गलत तरीके से जारी किए गए प्रमाणपत्रों को वापस लेने और उनका दोबारा सत्यापन करने का राजस्व, स्वास्थ्य और नगर निकायों को निर्देश दिया. आदेश में कहा गया है कि कानूनी मानदंडों को पूरा न करने वाले प्रमाणपत्रों को प्राथमिकता के आधार पर रद्द किया जाना चाहिए और नागरिक रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल से प्रविष्टियां हटा दी जानी चाहिए.

क्या होता है जन्म प्रमाण पत्र ?

जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज होता है. इसे बच्चे के जन्म के बाद जारी किया जाता है. इसमें बच्चे का नाम, जन्म की तारीख, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है. यह पहचान और उम्र साबित करने के लिए बहुत जरूरी होता है. बच्चों के स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट बनवाने आदि में काम आता है.

क्या होता है मृत्यु प्रमाण पत्र ?

मृत्यु प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसे किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद जारी किया जाता है. इसमें व्यक्ति का नाम, उम्र, मृत्यु की तारीख, समय, स्थान और मृत्यु का कारण जैसी जानकारी दर्ज होती है.

मृत्यु प्रमाण पत्र कहां काम आता है?

1. संपत्ति का निपटारा
2. पेंशन या बीमा का दावा
3. सरकारी रिकॉर्ड अपडेट करना
यानी, यह आधिकारिक रूप से प्रमाणित करता है कि व्यक्ति का निधन हो चुका है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola