ePaper
Live Updates

Bihar Election Results 2020 Live Updates : जदयू नेता केसी त्यागी बोले- दीपावली बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

Updated at : 11 Nov 2020 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election Results 2020 Live Updates : जदयू नेता केसी त्यागी बोले- दीपावली बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

Bihar Election Result(Bihar Vidhan Sabha Chunav Result) Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे घोषित हो गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक एनडीए ने 125 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से तीन अधिक है. वहीं महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में 75 सीटों को जीतकर RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वहीं 74 सीट जीतकर BJP दूसरी सबसे बड़ी गई है. बीजेपी पहले ही यह साफ कर चुकी है कि सीटें कम आएं नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे. नी‍तीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे. वे राज्‍य के 37वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नीतीश मुख्‍यमंत्री बने तो वे सातवीं बार शपथ लेंगे. Bihar Chunav Result & बिहार इलेक्शन रिजल्ट 2020 की हर खबर को आप तक हम पहुंचाएंगे, इसलिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग पर...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

लोजपा संस्थापक के घर- परिवार तक के लोग हार गये

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं. प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज समस्तीपुर से सांसद है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के हाल ही में निधन के कारण संवेदना की लहर की बात की जा रही थी. इसके बाद भी चिराग पासवान के बहनोई मृनाल पासवान उर्फ धनंजय राजापाकर सीट तीसरे नंबर पर रहे. उनको मात्र 24689 वोट मिले. कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी 55299 वोट पाकर जीत गयीं. पारिवारिक सीट रोसड़ा से रामविलास पासवान के भतीजे एवं पूर्व सांसद (स्व.रामचंद्र पासवान) के पुत्र और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंसराज के भाई किशन राज भी बुरी तरह हार गये. वह मात्र 22995 वोट लाये.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

BJP की प्रचंड जीत पर शाह ने नड्डा को दी बधाई

बिहार विधानसभा सहित कई राज्यों में मिली भाजपा की जीत को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. बता दें कि आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाया जाएगा. इ

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

दीपावली के बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही. यह तय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उनका शपथ ग्रहण कब होगा ये तो तय नहीं है लेकिन जदयू नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार दिवाली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.बता दें कि नीतीश कुमार अब जब शपथ लेंगे, तो बतौर मुख्यमंत्री वो सातवीं बार पद संभालेंगे. इधर बिहार में लगातार एनडीए में जश्न का माहौल है. पटना में जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में शाम को पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी हो रही है.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

मांझी बोले- अपने चिराग से भस्म हो गए हैं

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है… ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया. निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं:

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

बिहार में विधानसभा में इस बार दिखेंगे 66 नये चेहरे

बिहार विधानसभा के चुनाव में 66 उम्मीदवार ऐसे रहे, जो पहली बार चुनाव मैंदान में उतरे और जीत हासिल की. इनमें सबसे अधिक राजद के तीस विधायक हैं. भाजपा ने इस बार के चुनाव में करीब 25 फीसदी युवा और पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया था, जिसमें से 15 उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे. 25 में 15 यानी 60 फीसदी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. जदयू के पांच नये उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे. जबकि, भाकपा माले के आठ, हम के चार और कांग्रेस के तीन नये चेहरे जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

गिरिराज सिंह बोले -खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि कहावत है-खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे… न तो कांग्रेस अपनी सीटें बचा पाई न RJD. जनता ने इन्हें नकार दिया ये इन्हें स्वीकारना चाहिए. जनता ने नीतीश कुमार को नहीं उन्हें (तेजस्वी) थका दिया. उऩ्होंने दोहराया कि एनडीए के नेता नीतीश कुमार ही हैं औऱ वही मुख्यमंत्री बनेंगे.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

NDA को तो नहीं पर JDU को ‘डेंट’ हमारा लक्ष्य था

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद एएनआई से बात करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला. कहा कि NDA को तो नहीं पर JDU को ‘डेंट’ करना जरूर हमारा लक्ष्य था और उस लक्ष्य पर मैंने मज़बूती से काम किया है. इसका नुकसान भाजपा को नहीं हो इस पर भी मैंने निरंतर काम किया. जो हमारा लक्ष्य था कि भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत मिले और JDU को नुकसान हो वो हमने हासिल किया है. साथ ही कहा कि जो लोग आज की तारीख में सत्ता में है, भ्रष्टाचार कहां हुआ कितना हुआ उसको उजागर करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है… ये मैंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर नीतीश कुमार जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उसका समर्थन LJP नहीं करेगी,

Bihar Election 2020 Latest Updates: हार के बाद भी खुश हैं चिराग, बोले- NDA को तो नहीं पर JDU को ‘डेंट’ हमारा लक्ष्य था, जो हुआ

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

निर्दलीय प्रत्याशी ने 581 वोट से RJD को दिया झटका

निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह ने चकाई विस निर्वाचन क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी सावित्री देवी को 581 वोटों से हराया. ये एक मात्र प्रत्याशी हैं जिन्होंने निर्दलीय जीत दर्ज की है.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

हार के बाद भी खुश हैं चिराग

बिहार चुनाव परिणाम पर बोले लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा उनकी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. कहा कि कई सीटों पर लोजपा दो नंबर पर रही, लोजपा में अपना जनाधार खड़ा किया है. साथ ही ऐलान किया कि 2025 के लिए लोजपा मजबूती के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि जितना हो सका उतना करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि हमे करीब 25 लाख वोट मिले हैं जो यह बताता है कि हमारी नीतियों को बिहार की जनता ने पसंद किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने पिच्छलग्गू और न जाने क्या क्या कहा लेकिन अकेले लड़ने का हौसला नही कर सके. उन्होंने कहा कि जदयू को 43 सीटों पर जीत पीएम मोदी के नाम पर मिली है.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

BJP की जीत पर गिरिराज सिंह ने शेयर किया मीम

बिहार चुनाव में एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर से चुटकुले अंदाज में भाजपा की जीत औऱ राजद की हार को लेकर एक मीम शेयर किया है. उऩ्होंने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं.

इसमें पीएम मोदी को धौनी के स्टाइल में तेजस्वी यादव को रन आउट होते दिखाया गया है. गिरिराज सिंह ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- ‘गुड वन’.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

ओवैसी और उपेंद्र कुशावाहा ने महागठबंधन के सपने किये चूर- चूर

ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट (जीडीएसएफ) ने सात सीट जीतकर अपनी दमदार उपस्थित दर्ज करायी है. हालांकि छह दल वाले इस फ्रंट के नेता और सीएम पद के चेहरा उपेंद्र कुशवाहा खुद कोई कमाल नहीं कर सके. उनकी पार्टी रालोसपा सभी सीट हार गयी है़ रालोसपा पिछली बार एनडीए के साथ 23 सीटों लड़ी थी और दो सीटों पर जीत मिली थी. कुल मतदान का 2.56 फीसदी वोट हासिल किये थे. इस बार 104 सीटों पर लड़ी, सीट ही नहीं हारी बल्कि कुल 1.77 फीसदी ही वोट हासिल कर सही. हालांकि जीडीएसएफ कई सीटों पर महागठबंधन का गणित बिगाड़कर उसे सत्ता से अलग करने में जरूर कामयाब रहा है़ सीमांचल क्षेत्र में यादव-मुस्लिम और यूपी से सटे जिलों में दलित वोटों में सेंध लगायी है़ बसपा ने दो सीट और एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

LJP से लड़े BJP के बागियों को नहीं मिली ठौर

बिहार चुनाव में भाजपा के 22 बागी लोजपा के टिकट पर मैदान में थे. भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के लोजपा में आकर सिंबल लेने की घटना चुनाव में काफी सूर्खी बटोरी थी. पर, इन बागियों से भी लोजपा का भला नहीं हो सका. एक भी सीट पर ये बागी लोजपा को सीट दिलाने में सफल नहीं हो सके. जदयू के बागी और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा भी लोजपा के टिकट से लड़े और हार गये. इन 22 बागियों में से 21 जदयू के खिलाफ उतरे थे. वहीं एक उम्मीदवार बनियापुर से वीआईपी के खिलाफ था.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

महज 12 वोटों से jDU उम्मीदवार ने RJD को हराया

बिहार चुनाव में मुकाबला काफी टक्कर का देखने को मिला. बिहार चुनाव में कई ऐसी सीटें रहीं, जहां मुकाबला न सिर्फ दिलचस्प था, बल्कि काफी करीबी रहा. जनता दल यूनाइटेड ने हिलसा विधानसभा सीट से महज 12 वोटों से जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, जदयू ने हिलसा विधानसभा सीट से राजद को महज 12 वोटों से हराया है. जदयू के कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को 61,848 वोट मिले, जबकि राजद उम्मीदवार आत्री मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को 61,836 वोट मिले। यानी इन दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का फासला सिर्फ 12 वोट का ही रहा.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

Pm modi News: पीएम मोदी की रैलियों वाले क्षेत्रों में मिली जीती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बार चार दिनों में 12 अलग-अलग स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया. पहले चरण में वो सासाराम, गया और भागलपुर में आयोजित सभा को संबोधित किया था. इसमें सासाराम और भागलुपर की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री की दूसरी सभा दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना शहर में आयोजित की गयी थी. दरभंगा की सभा का असर यह हुआ कि केवटी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के मुरारी मोहन झा पहली बार चुनाव में उम्मीदवार बनाये गये थे, वो जीतने में सफल रहे. उन्होंने राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित किया.

2:51 PM. 11 Nov 202:51 PM. 11 Nov

NDA के प्रदर्शन पर क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है. मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे.

उन्होंने कहा, बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है.आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है. रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है.

2:36 AM. 11 Nov 202:36 AM. 11 Nov

बिहार के मतदाताओं को एनडीए पर भरोसा

बिहार की जनता ने एकबार फिर से एनडीए की सरकार पर भरोसा जताया है. 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग का परिणाम बुधवार की रात करीब 3 बजे साफ हुआ. इसके बाद एनडीए बहुमत के जादुई संख्या 122 को पार कर गया.

रात दो बजे तक 238 सीटों के रिजल्ट

एनडीए की 123 सीटों पर जीत (बीजेपी-74, हम-4, जेडीयू-41, वीआईपी-4)

महागठबंधन की 110 सीटों पर जीत (राजद- 75, लेफ्ट पार्टी-16, कांग्रेस-19)

एआइएमआइएम-5, बसपा-1, निर्दलीय-1

1:44 AM. 11 Nov 201:44 AM. 11 Nov

रात 1.00 बजे तक के चुनाव परिणाम

बिहार में 229 सीटों पर परिणाम घोषित

एनडीए की 116 सीटों पर जीत (बीजेपी-68, जेडीयू-40, वीआईपी-4, हम-4)

महागठबंधन की 105 सीटों पर जीत (राजद-71, कांग्रेस-18, लेफ्ट-16)

एआइएमआइएम-5, बीएसपी-1, लोजपा-1, निर्दलीय-1

1:44 AM. 11 Nov 201:44 AM. 11 Nov

बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है. एनडीए ने बिहार की जनता का भरोसा फिर से जीता है. बिहार की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है. साथ ही विपक्षी पार्टियों से हार में संयम बरतने की अपील की है.

12:22 AM. 11 Nov 2012:22 AM. 11 Nov

रात 12.00 बजे तक के चुनाव परिणाम

243 में से 203 सीटों के परिणाम घोषित

एनडीए की 102 सीट पर जीत (बीजेपी-60, जेडीयू-34, वीआईपी-4, हम-4)

महागठबंधन की 93 सीट पर जीत (राजद-64, कांग्रेस-16, लेफ्ट-13)

एआइएमआइएम-5, बीएसपी-1 और निर्दलीय-1

12:22 AM. 11 Nov 2012:22 AM. 11 Nov

जीत के बाद मां के घर पहुंचे तेजप्रताप

हसनपुर से जीत दर्ज करने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव बुधवार की रात करीब 12 बजे पटना पहुंचे. इस दौरान वो मां राबड़ी देवी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे.

12:22 AM. 11 Nov 2012:22 AM. 11 Nov

रिजल्ट को लेकर बीजेपी का राजद पर तंज

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर की. साथ ही रिजल्ट पर हंगामा करने के लिए राजद पर तंज कसा है. संजय जायसवाल ने कहा ‘खिसियानी बिल्ली खंभा ही नोचती है.’

12:22 AM. 11 Nov 2012:22 AM. 11 Nov

243 में से 183 सीटों के परिणाम घोषित

बिहार की 243 में से 183 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें एनडीए को 90 और महागठबंधन को 86 सीटों पर जीत मिली है. जबकि, एआइएमआइएम ने 4, बसपा ने 1 और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली है.

10:14 PM. 10 Nov 2010:14 PM. 10 Nov

जमुई सीट से श्रेयसी सिंह की जीत 

जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह ने जीत दर्ज की है.

10:14 PM. 10 Nov 2010:14 PM. 10 Nov

पुष्पम प्रिया चौधरी के अजीब आरोप 

प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने वोटिंग में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक पार्टी के लोगों ने भी प्लूरल्स को वोटि दिया लेकिन वो नहीं मिला.

9:20 PM. 10 Nov 209:20 PM. 10 Nov

राजद ने किया 119 सीट जीतने का दावा

RJD का दावा- 119 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके हैं. रिटर्निंग ऑफिसर ने बधाई तो दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे हैं, कह रहे हैं कि आप हार गए है.

7:19 PM. 10 Nov 207:19 PM. 10 Nov

Bihar Result: CM नीतीश से मिलने पहुंचे सुशील मोदी

बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई है. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. उनके साथ बिहार प्रबारी भूपेंद्र यादव भी हैं. जानकारी के मुताबिक सुशील मोदी आगे की रणनीति को लेकर नीतीश कुमार से चर्चा करेंगे.

7:19 PM. 10 Nov 207:19 PM. 10 Nov

RJD News: तेजस्वी की बहन ने BJP पर साधा निशाना

लालू यादव (Lalu yadav) की बेटी राज लक्ष्मी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि शाम होते ही कमल मुरझा जाता है और लालटेन उजाला करती है. सकारात्मक रहें, हम जीतेंगे.

7:19 PM. 10 Nov 207:19 PM. 10 Nov

NDA और महागठबंधन में मुकाबला हुआ टाइट

चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 6, आरजेडी ने 2, जदयू ने 2, कांग्रेस ने 1, विकासशील इंसान पार्टी ने 2, AIMIM ने 1 सीट पर जीत दर्ज़ की है. वहीं 123 सीटों पर एनडीए जबकि 112 सीटों पर महागठबंधन आगे है. 5 सीटों पर AIMIM, 1 सीट पर बसपा, 2 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं.

Bihar Chunav ke Natije : EXIT POLL सही हुआ तो तेजस्वी बिहार के सबसे युवा CM होंगे, देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड इनके नाम

6:16 PM. 10 Nov 206:16 PM. 10 Nov

पटना में JDU कार्यालय में जश्न, देखें वीडियो

6:30 PM. 10 Nov 206:30 PM. 10 Nov

सीएम योगी बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’

बिहार विधानसभा सहित अऩ्य राज्यों में हुए उपचनाव के परिणाम अभी नहीं आए हैं लेकिन भाजपा को हर जग बढ़त है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है. कहा कि बीजेपी ने आज पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं. Bihar Election Result 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये Prabhat Khabar पर.

6:16 PM. 10 Nov 206:16 PM. 10 Nov

RJD ने की कार्यकर्ताओं से अपील

राजद ने ट्वीट किया- हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है. देर रात तक गणना होगी. महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है. बिहार ने बदलाव कर दिया है. सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

NDA 129 सीटों पर आगे

दरभंगा ग्रामीण से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार ललित कुमार यादव 2141 वोटों से जीते. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, NDA 129 सीटों पर आगे जिसमें BJP-73, JDU-49, VIP-5 और HAM 2 सीटों पर आगे हैं. महागठबंधन 103 सीटों पर आगे जिसमें RJD-64, कांग्रेस 20 और लेफ्ट 18 सीटों पर आगे है. वहीं BSP-2, AIMIM-4, LJP-1 और 4 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

Anant Singh News: बाहुबली अनंत सिंह जीते

पटना के मोकामा सीट से राजद उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह जीत गए हैं. वह शुरूआत से ही आगे चल रहे थे. उन्होंने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया है.बता दें कि अनंत सिंह फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं लेकिन उनके घर पर आज भव्य जश्न की तैयारी है.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

एक चौथाई मतों की गिनती में ही NDA को मिला मैजिक नंबर

बिहार में मतों की गिनती जारी है. हर घंटे हालात बदल रहे हैं. शुरुआत रुजान में बढ़त बनाने वाली राजद अब पिछड़ गई है. अभी 30 फीसदी के करीब ही मतों की गिनती हुई है एऩडीए 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाएं हुए हैं. इसमें भी 75 से ज्यादा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. वहीं बात अगर महागठबंधन की करें तो उशने बी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. दिलचस्प तथ्य यह है कि ऐसे कई सारे सीट है जहां मतों का हजार से भी कम का है. राजद नेता बार बार कह रहे हैं कि जीत उनकी ही होगी.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

पलट सकता है बिहार का सियासी समीकरण

19 सीटों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, इसमें 14 एनडीए के खाते में और 5 आरजेडी के पास गए हैं. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी हार गए हैं जबकि रमई राम भी बोचंहा में संकट में हैं.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

RJD पिछड़ा, BJP को फायदा, JDU का घाटा

चुनाव आयोग के मुताबिक 243 सीटों पर में से 129 सीटों पर NDA आगे है. इसमें BJP-74 और JDU-49 सीट जबकि, विकासशील इंसान पार्टी 6 सीट पर आगे है. महागठबंधन 102 सीटों पर आगे है जिसमें राजद 65 कांग्रेस 19 और लेफ्ट 18 सीटों पर आगे हैं.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

55 सीटों पर 1000 वोटों से भी कम का अंतर

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा के 55 सीटों पर 1000 वोटों से भी कम का अंतर है. अभी यह कहना मुश्किल है कि बिहार की सत्ता में नीतीश कुमार फिर से वापस आएंगे या तेजस्वी का तेज चलेगा. अभी मात्र 25 फीसदी मतगणना हुई है. बिहार में 100 से भी कम वोटों से आगे (स्रोत: चुनाव आयोग)

1. अलौली: साधना देवी (जेडीयू)- 62

2. अलीनगर: मिश्रीलाल यादव (वीआईपी)- 32

3. अतरी: मनोरमा देवी (जेडीयू)- 80

4. कस्बा: प्रदीप कुमार दास (एलजेपी)- 05

5. तरारी: नरेंद्र कुमार पांडे (निर्दलीय)- 08

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

अब्दुल बारी सिद्दीकी हारे, रमई राम पिछड़े

दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां से राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी की हार करीब करीब तय हो गयी है. कई चक्र की गिनती के बाद बीजेपी ने मुरारी मोहन झा काफी आगे निकल गए हैं. वहीं बोचहां सीट से राजद नेता शुरुआत से ही पिछड़े हुए हैं.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

RJD का दावा- महागठबंधन की बनेगी सरकार

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि हम रियल टाइम का अपडेट ले रहे हैं. पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि हमलोगों को उम्मीद है कि 130 से अधिक सीटों पर जीतेंगे. महागठबंधन की सरकार बनना तय है. कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार घबराए नहीं मतगणना केंद्र पर बने रहें. शाम होते होते ही हमारी सरकार बनने जा रही है. अगली बार जीत के साथ हम लौटेंगे.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

Bihar result: अब तक 92 लाख मतगणना, देर शाम आएगा रिजल्ट

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच.आर. श्रीनिवासन ने बताया कि करीब 4.10 करोड़ मतदान हुए हैं और अब तक 92 लाख मतगणना हो चुकी है. मतदान केंद्र की संख्या बढ़ने से मतगणना राउंड की संख्या बढ़ी है. औसत 35 राउंड मतगणना होगी, मतगणना देर शाम तक चलेगी.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

डबल इंजन के सरकार पर जनता का भरोसा

EC के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, NDA कुल 127 सीटों पर अभी आगे है. जबकि महागठबंधन 105 सीटों पर अभी आगे है. ट्रेंड को देखें तो अब BJP-JDU गठबंधन को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है. बिहार की जनता ने मोदी-नीतीश की डबल इंजन वाली सुशासन वाली सरकार पर भरोसा जताया है. महागठबंधन ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. यहां दिलचस्प बात यह है कि दोनों गठबंधन के बीच सीटों और वोट मार्जिन का अंतर काफी कम है.

4:19 PM. 10 Nov 204:19 PM. 10 Nov

Bihar Chunav Parinam: तेजस्वी की बहन ने कहा- लड़े के बा

चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक 20 फीसदी मतगणना हो चुकी है. और ट्रेंड को देखें तो एनडीए बढ़त की ओर है. महागठबंधन खेमे में अब निराशा है. हालांकि अंतिम चुनाव परिणाम पर उनकी नजरें हैं. उनका कहना है कि तीन बजे तक स्थिति बदल जाएगी. इधर, भाजपा-जदयू समर्थक जश्न मनाने में जुट गए हैं.

12:18 PM. 10 Nov 2012:18 PM. 10 Nov

Bihar Chunav result: समर्थकों में जश्न की लहर

अब तक के रुझानों के आधार पर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पटना में भाजपा और जदयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है. यहां लोग ढोल बजाकर नाच-गा रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं राजद कार्यालय से भीड़ छंटने लगी है.

12:22 PM. 10 Nov 2012:22 PM. 10 Nov

तेज प्रताप और पप्पू यादव लगातार पीछे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक के ट्रेंड अगर नतीजे में बदले हैं तो NDA(बीजेपी-जेडीयू गठबंधन) आसानी से सरकार बनाती हुई दिख रही है. इसके लिए उसे किसी के भी सहयोग की जरूरत नहीं होगी. बिहार के चर्चित सीटों में शामिल मधेपुरा से जेडीयू के निखिल मंडल फिलहाल आगे चल रहे हैं. इस सीट से जाप सुप्रीम पप्पू यादव लगातार पीछे चल रहे हैं. Bihar Election Result 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये Prabhat Khabar पर.

11:48 AM. 10 Nov 2011:48 AM. 10 Nov

राघोपुर विधान सभा क्षेत्र 128: (2 राउंड)

RJD- तेजस्वी यादव-5458

BJP- सतीश कुमार-3904

LJP- राकेश कुमार-1271

1271 वोट से तेजस्वी आगे.

11:30 AM. 10 Nov 2011:30 AM. 10 Nov

रुझानों में एनडीए की बढ़त जारी

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त जारी है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों एनडीए 97 और महागठबंधन 82 सीट पर है. लोजपा चार सीटों पर आगे है. पटना में भाजपा-जदयू समर्थकों ने जश्न मनाना शुसरू कर दिया है.

11:30 AM. 10 Nov 2011:30 AM. 10 Nov

बिहार में किसकी बनेगी सरकार, देखिए LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=lKNPI3TGUEA…

11:30 AM. 10 Nov 2011:30 AM. 10 Nov

जबरदस्त टक्कर दोनों गठबंधन के बीच

बिहार 243 सीटों पर मतों की गिनती जारी है. सभी सीटों पर आए रूझानों के मुताबिक, अब बीजेपी और जेडीयू का एनडीए आगे चल रहा है. इससे पहले आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन आगे था. करीब दो घंटे की काउंटिंग के बाद अब एनडीए 122 और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे है. जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी 5 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

11:30 AM. 10 Nov 2011:30 AM. 10 Nov

दोनों गठबंधन में जबरदस्त टक्कर

सुबह से ही शुरुआती रुझानों में भाजपा-जदयू गठबंधन और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. दोनों के बीच सीटें का अंतर काफी कम है.

10:21 AM. 10 Nov 2010:21 AM. 10 Nov

Bihar Chunav : अब्दुल बारी सिद्दीकी लगातार पिछड़ रहे हैं

लगातार पिछड़ते चले जा रहे हैं राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी. किसी राउंड में अब तक नहीं बनाई बढ़त. 7वें राउंड की समाप्ति पर बीजेपी 5029 वोट से आगे

10:21 AM. 10 Nov 2010:21 AM. 10 Nov

Bihar election 2020: मतगणना की तस्वीरें

Bihar Election Results 2020 Live Updates : जदयू नेता केसी त्यागी बोले- दीपावली बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार
10:21 AM. 10 Nov 2010:21 AM. 10 Nov

Bihar election Result 2020 : अभी बहुत शुरुआती रुझान

बिहार विधानसभा (bihar chunav parinam) की सभी 243 सीटों व वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणामों का रुझान आने शुरू हो गये हैं. वास्तविक परिणाम तीन बजे से सामने आने लगेंगे.

10:21 AM. 10 Nov 2010:21 AM. 10 Nov

194 सीटों का रुझान आया, महागठबंधन 97 पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रिजल्ट आने लगे हैं. शुरुआती रुझान में एनडीए यानी जदयू गठबंधन को 96 और महागठबंधन 97 सीटों पर आगे चल रही है.

8:22 AM. 10 Nov 208:22 AM. 10 Nov

अभी तक 28 सीटों के रुझान आये

अभी तक 28 सीटों के रुझान आये हैं जिसमें 14 पर JDU+ और RJD 14 पर आगे चल रहे हैं.

8:22 AM. 10 Nov 208:22 AM. 10 Nov

दो नए रुझान आ गए

News18 की मानें तो दो नए रुझान आ गए हैं जिसके बाद JDU+ 2 और RJD+2 पर आगे चल रही है.

8:22 AM. 10 Nov 208:22 AM. 10 Nov

हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह आगे

नालंदा स्थित हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह आगे चल रहे हैं. इस इलाके की बात करें तो ये सीएम नीतीश कुमार का गढ़ है.

8:22 AM. 10 Nov 208:22 AM. 10 Nov

तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ता को समझाया

तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ बेतूकी बयानबाज़ी ना करने का आदेश दिया.

8:22 AM. 10 Nov 208:22 AM. 10 Nov

मतगणना शुरू

बिहार चुनाव के लिए 8 बजे मतगणना शुरू हो चुकी है.

8:22 AM. 10 Nov 208:22 AM. 10 Nov

स्ट्रांग रूम खोला गया

पटना: सुबह 8 बजे शुरू होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अनुग्रह नारायण कॉलेज में स्थापित किया गया स्ट्रांग रूम खोला गया.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

सुरक्षा बलों की 19 बटालियनों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया

सभी काउंटिंग सेंटरों में खासतौर से केंद्रीय सुरक्षा बलों की 19 बटालियनों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है. काउंटिंग केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने और इसका सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

सुरक्षा का दायित्व भी केंद्रीय सुरक्षा बलों को

सभी काउंटिंग सेंटरों के अलावा स्ट्रांग रूम और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा का दायित्व भी केंद्रीय सुरक्षा बलों को दिया गया है. काउंटिंग के लिए पटना समेत अन्य जिलों में 55 सेंटर में 414 हॉल बनाये गये हैं. इनकी सुरक्षा के लिए खासतौर से व्यवस्था की गयी है.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

काउंटिंग सेंटरों की सुरक्षा

काउंटिंग सेंटरों की सुरक्षा के अलावा सभी जिलों में विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 74 बटालियन के अलावा बीएमपी और जिला बल की करीब 100 कंपनियां तैनात की गयी हैं.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

एनडीए व महागठबंधन ने बहुमत का दावा

एनडीए व महागठबंधन ने बहुमत का दावा किया है. जदयू अध्यक्ष व सीएम के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई. इसमें एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर बहुमत का दावा किया गया. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भी पटना पहुंच गये हैं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी नजर मतगणना के परिणाम पर है.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

नौ बजे से रुझान

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह आठ बजे से होगी. नौ बजे से रुझान आने लगेंगे. मंगलवार को तय हो जायेगा कि नीतीश कुमार एक बार फिर से सीएम बनेंगे या फिर तेजस्वी की होगी ताजपोशी.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

पुष्पम प्रिया चौधरी

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में दरभंगा की बिस्फी सीट से प्लूरल्स की उम्मीदवार और पार्टी प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी जीत की उम्मीद लगाए बैठी हैं. तीसरे चरण में पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी दरभंगा में वोट डाला था.

7:52 AM. 10 Nov 207:52 AM. 10 Nov

8 बजे से मतगणना शुरु होगी

8 बजे से मतगणना शुरु होगी जिसके बाद 10 -12 बजे के बीच यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किसने जीत का परचम लहराया है.

7:39 AM. 10 Nov 207:39 AM. 10 Nov

46.48 फीसदी बूथों में हुई वृद्धि

कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में सु​रक्षित चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने 46.48 फीसदी बूथों में वृद्धि की थी. इस कारण इस बार पहले रुझान से लेकर अंतिम परिणाम आने में देरी होगी. निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सभी मतदान केंद्रों पर 1400 से घटाकर 1000 मतदाता ही जोड़े गए थे. इस कारण मतदान केंद्रों की संख्या जो पहले 72,723 होती थी, इस बार 46.48 फीसदी बढ़कर 1,06,515 हो है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola