Telangana: चुनाव से पहले बीआरएस को जोर का झटका, करीब डेढ़ दर्जन नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jun 2023 10:15 AM
तेलंगाना में केसीआर की पार्टी के करीब डेढ़ दर्जन नेताओं ने कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. तेलंगाना में इसी साल चुनाव विधानसबा होने वाले हैं. ऐसे में बीआरएस के बागी नेताओं का साथ मिलने से कांग्रेस के हौसले और बुलंद हो सकते हैं.
Telangana: तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस को जोर का झटका लगा है. वहीं कांग्रेस का कुनबा बढ़ने लगा है. दरअसल तेलंगाना में केसीआर की पार्टी के करीब डेढ़ दर्जन नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बागी नेता जुपल्ली कृष्णा राव और पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी कांग्रेस में शामिल होने से पहले आज राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं. बीआरएस के बागी नेताओं का आज दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी स्वागत करेंगे. गौरतलब है कि तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव हो रहा है.
कांग्रेस का बढ़ सकता है कुनबा
बीआरएस के बागी नेताओं को लेकर कांग्रेस में आज मंथन हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मुद्दे पर कांग्रेस में आज चर्चा होनी है. पार्टी आलाकमान तेलंगाना कांग्रेस के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज बैठक कर सकती है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना से कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया है.
बीआरएस ने किया जीत का दावा
इधर, तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने आगामी चुनाव में जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार का विकास मॉडल समावेशी, समग्र, एकीकृत और संतुलित है. इस विकास मॉडल का लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा और इस साल होने वाले चुनाव में वह लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी करेगी.राव ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता के लिए होड़ कर रही हैं. केटीआर ने दावा किया कि दोनों दलों ने कहीं शासन का ऐसा मॉडल पेश नहीं किया है जो तेलंगाना से बेहतर हो. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता तुलना करेगी और हमारे कामों में अंतर देखेगी.
Also Read: Jammu-Kashmir: टेरर फंडिंग मामले में NIA का एक्शन, 4 जिलों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
तेलंगाना में इसी साल होने है विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इधर कर्नाटक में मिली शानदार जीत से कांग्रेस उत्साहित है. तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी समय से रणनीति बना रही है. ऐसे में बीआरएस के बागी नेताओं के साथ मिलने से कांग्रेस के हौसले और बुलंद हो सकते हैं. गौरतलब है कि तेलंगाना में जीत के लिए कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में वो लगातार बीआरएस नेताओं पर सेंध मार रही है. वहीं, कांग्रेस का कुनबा बढ़ने से तेलंगाना का मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










