Bengaluru Jail Party : बेंगलुरु जेल में दारू, चखना और ‘पार्टी ऑल नाइट’, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Bengaluru Jail Party

बेंगलुरु जेल पार्टी (Photo: X)

Bengaluru Jail Party : सामने आए ताजा वीडियो में कैदी प्लेट और मग बजाते नजर आ रहे हैं. वे “पार्टी ऑल नाइट” चिल्लाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उस घटना के बाद सामने आया है जब जेल में कई कैदियों को वीआईपी सुविधा देते हुए देखा गया था. इससे जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Bengaluru Jail Party : बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से नया वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में कैदी गाते, नाचते और जेल के अंदर पार्टी करते दिख रहे हैं. यह वीडियो उस विवाद के बाद सामने आया है जब इसी जेल में कई कैदियों को वीआईपी सुविधा मिलते हुए देखा गया था. इन कैदियों में एक आईएसआईएस में भर्ती करने और एक बलात्कार-हत्या का आरोपी शामिल है. इन घटनाओं ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हो रहा है.

इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने खबर प्रकाशित की है. अधिकारियों का कहना है कि पहले वायरल हुए वीडियो 2023 के थे, लेकिन शनिवार को जारी नए वीडियो सिर्फ एक हफ्ते पुराने बताए जा रहे हैं. इनमें कैदी स्नैक्स खाते, कुछ पीते और प्लेट-मग बजाते दिख रहे हैं. वे “पार्टी ऑल नाइट” चिल्लाते नजर आ रहे हैं. शनिवार को वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक के जेल डायरेक्टर जनरल ने जांच शुरू की. इन वीडियो में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल के खतरनाक कैदी मोबाइल फोन यूज करते, स्मार्ट टीवी देखते और जेल के अंदर वीआईपी सुविधाओं का मजा लेते नजर आए.

यह भी पढ़ें : Watch Video : जेल में खूंखार कैदियों के पास कैसे पहुंचा मोबाइल और टीवी, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola