Bank Closed : इस बैंक से 6 महीने नहीं निकाल सकेंगे पैसे, जमाकर्ता टेंशन में

Updated:
विज्ञापन
New India Co-Operative Bank

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक

Bank Closed : पैसों की हेराफेरी के कारण न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई ने कार्रवाई की है. मुंबई के इस बैंक के बारे में जानें.

विज्ञापन

Bank Closed : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है. बैंक कर्मचारियों द्वारा पैसों की हेराफेरी के आरोपों के कारण यह कार्रवाई की गई है. मुंबई स्थित इस बैंक के 1.3 लाख जमाकर्ताओं में 90 प्रतिशत से अधिक के खातों में पांच लाख रुपये तक जमा हैं. ऐसे में वे जमा बीमा के माध्यम से अपना पूरा पैसा हासिल कर सकेंगे.

कर्मचारियों द्वारा पैसों के दुरुपयोग किया गया

सूत्रों के अनुसार, आरबीआई ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के खातों की जांच में कुछ खामियां पाई थी. इसके बाद बैंक के मुख्य अनुपालन अधिकारी (सीसीओ) ने गुरुवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क किया. यह मामला बैंक के कुछ कर्मचारियों द्वारा पैसों के दुरुपयोग से जुड़ा बताया जा रहा है. सूत्रों ने कुल राशि या इसमें शामिल लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया है. आरबीआई के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद लोगों के बैंक पहुंचने का सिलसिला जारी है. वे अपने पैसे निकालने के लिए पहुंच रहे हैं.

जमाकर्ता नहीं निकाल सकेंगे पैसा

आरबीआई ने गुरुवार को को न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए थे. इसमें जमाकर्ताओं द्वारा पैसों की निकासी भी शामिल है. रिजर्व बैंक के निर्देश छह महीने के लिए लागू रहेंगे. आरबीआई ने कहा, ”बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ता के बचत बैंक या चालू खातों या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे.” बैंक कर्मचारियों के वेतन, किराए और बिजली के बिल जैसी कुछ जरूरी चीजों के खर्च के लिए पैसे निकाले जा सकते हैं.

आरबीआई ने दो बैंकों पर लगाया जुर्माना

इधर, आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन के लिए नैनीताल बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर कुल 68.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि लोन पर ब्याज दर और बैंकों में ग्राहक सेवा पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए नैनीताल बैंक लिमिटेड पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा ‘आरबीआई द्वारा जारी कुछ नियमों का पालन न करने के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 6.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola