Bandi Sanjay Remarks: ‘कांग्रेस को वोट देंगे तो पाकिस्तान की होगी जीत’, बंदी संजय के बयान पर बवाल

Updated:
विज्ञापन
Bandi Sanjay Kumar

Bandi Sanjay Kumar

Bandi Sanjay Remarks: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दे दिया है. जिसके बाद बवाल शुरू हो गया है. कांग्रेस ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है.

विज्ञापन

Bandi Sanjay Remarks: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से करते हुए कहा- “इस महीने 27 फरवरी को एमएलसी चुनाव होने हैं, जो भारत और पाकिस्तान मैच जैसा होगा.” उन्होंने आगे कहा- “बीजेपी टीम इंडिया है, तो कांग्रेस पाकिस्तान की टीम.”

टीम इंडिया की तरह बीजेपी भी लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी : बंदी संजय

बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार ने आगे कहा- “जिस तरह से चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फैन्स की उम्मीदों को पूरा किया, उसी तरह बीजेपी भी लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा- कांग्रेस की टीम है, तो बीजेपी भारत की टीम. अगर बीजेपी को वोट करेंगे तो भारत की जीत होगी और कांग्रेस को करेंगे तो पाकिस्तान जीत जाएगा.”

कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह?

बंदी संजय कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

बंदी संजय कुमार के विवादित टिप्पणी से कांग्रेस खासा नाराज है. कांग्रेस सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर आज तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय की शिकायत की.

सीएम रेवंत रेड्डी ने बीआरएस-भाजपा में सांठगांठ का लगाया आरोप

बंदी संजय कुमार की टिप्पणी के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बीआरएस और भाजपा पर 27 फरवरी को होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों के लिए गुप्त समझौता करने का आरोप लगाया. निजामाबाद में अपनी पहली चुनावी सभा में उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की पिछली सरकार के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच शुरू करने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव और उनके बेटे के टी रामा राव के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola