Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर FIR दर्ज, नशे में तमंचा लहराने और मारपीट का आरोप
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Feb 2023 9:01 AM
Baba Bageshwar (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)
FIR lodged against Pandit Dhirendra Shastri brother मध्य प्रदेश के बमीठा पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा उनके खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज की ली है. धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर एक शादी समारोह में पिस्टल लेकर लोगों को धमकी देने और मारपीट का अरोप लगा है. शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें तमंचा लहराते हुए देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है.
आईपीसी की कई धाराओं के तहत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ मामला दर्ज
मध्य प्रदेश के बमीठा पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा उनके खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
लड़की के पिता ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ दर्ज कराया केस
बताया जा रहा है गढ़ा गांव में एक अहिरवार परिवार में एक लड़की की शादी हो रही थी. तभी शालिग्राम गर्ग में हाथ में पिस्टल लेकर समारोह स्थल पर आते हैं और जमकर उत्पात मचाते हैं. लोगों ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्हें नशे की हालत में शादी समारोह में मौजूद लोगों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की. इस घटना के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.
वीडियो की जांच के लिए पुलिस ने बनायी स्पेशल टीम
बताया जा रहा है बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के उत्पात मचाते हुए वायरल वीडियो की जांच के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम तैयार की है. इधर शिकायत दर्ज किये जाने के बाद अरोपी की तलाश की जा रही है.
चर्चा में हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. उनके पर अंधविश्वास और लोगों को भटकाने का आरोप लगा है. शास्त्री विवादों में तब आये जब वह 5 से 11 जनवरी के बीच नागपुर में कथा करने गये थे. उसी समय अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया. उनके खिलाफ इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करायी गयी.
धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की मिल चुकी है धमकी
कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर बागेश्वर धाम बाबा को जान से मारने की धमकी दी थी. धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके फोन पर रात 9 बजकर 15 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया. फोन रिसीव करने पर शख्स ने कहा, धीरेंद्र से बात कराओ. लोकेश गर्ग ने कहा, मेरी धीरेंद्र शास्त्री तक पहुंच नहीं है, उनसे बात करा पाना मुश्किल है. फिर शख्स ने कहा, धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना. यह कहते हुए शख्स ने फोन कट कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










