Baccha Chor Viral Video : क्या मथुरा में दिनदहाड़े बच्ची को उठाने की कोशिश हुई? पुलिस ने खोल दी वीडियो की पोल

Updated:
विज्ञापन
Mathura kidnapping attempt Fact

मथुरा में अपहरण की कोशिश की सच्चाई (Photo: X)

Baccha Chor Viral Video : मथुरा में अपहरण की कोशिश की गई. ऐसी खबर सुर्खियों में थी. जब इस मामले की पड़ताल की गई तो मामला कुछ और ही निकला. इस मामले में पुलिस की ओर से जानकारी दी गई. पहले खबर आई कि अपहरण की कोशिश उस समय हुई जब बच्ची के पिता अपनी बेटी के स्कूल से लौट रहे थे. वीडियो में देखें पुलिस ने क्या कहा.

विज्ञापन

Baccha Chor Viral Video : वीडियो क��� सच बताने से पहले आपको हम उस खबर के बारे में बताते हैं जो पूरे यूपी में आग की तरह फैल गई थी. खबर आई थी कि छह साल की एक बच्ची को दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर उसके पिता के साथ होने के बावजूद अगवा करने की कोशिश की गई. सीसीटीवी में दिखा कि आरोपियों ने अचानक बच्ची को खींचने की कोशिश की, लेकिन पिता की तत्परता से स्थिति कंट्रोल में आ गई और बच्ची बाल-बाल बच गई. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वीडियो में देखें क्या मामला आया सामने.

चन्द्रप्रकाश का अपनी पत्नी शालिनी के साथ चल रहा है विवाद

पुलिस ने बताया कि थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत चौकी आजमपुर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति स्कूटी पर अपनी बच्ची को ले जा रहे है, पीछे से एक व्यक्ति उनका हाथ पकड़कर रोकने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो की जांच से यह बात सामने आई कि सूचनाकर्ता चन्द्रप्रकाश का अपनी पत्नी शालिनी के साथ कुछ विवाद चल रहा है. विवाद के चलते पत्नी शालिनी अपने मायके भरतपुर में रहती है.

राहगीर द्वारा चन्द्रप्रकाश को रोकने का प्रयास किया गया

पुलिस ने आगे बताया कि दिनांक 21.11.2025 को शालिनी अपनी बेटी के मिलने के लिये बेटी के स्कूल आयी थी. लेकिन चन्द्रप्रकाश द्वारा शालिनी को अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया तो शालिनी द्वारा एक राहगीर से मदद मांगी गई. शालिनी ने कहा कि मेरा पति मेरी बेटी को ले जा रहा है. मुझे मेरी बेटी से मिलवा दो. इस कारण राहगीर द्वारा चन्द्रप्रकाश को रोकने का प्रयास किया गया था.

यह भी पढ़ें : Watch Video : राजा भैया के अस्तबल में आया हाइब्रिड घोड़ा, नाम रखा गया ट्रोजन

यह भी अवगत कराना है कि पति पत्नी के विवाद की जांच सीडब्ल्यूसी मथुरा में प्रचलित है. जिसकी अग्रिम तिथि 24.11.2025 नियत है.

यह वीडियो हो रहा था वायरल

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola