Watch Video : राजा भैया के अस्तबल में आया हाइब्रिड घोड़ा, नाम रखा गया ट्रोजन

Updated:
विज्ञापन
Raja Bhaiya New Horse

राजा भैया का ये है नया घोड़ा (Photo: X)

Watch Video : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में राजा भैया के निजी अस्तबल में एक घोड़ा शामिल हुआ है. इसका नाम ट्रोजन (TROJAN) रखा गया है. आप भी देखें यह वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में राजा भैया के निजी अस्तबल में हाइब्रिड घोड़े ‘ट्रोजन’ पहुंचा. यहां उसका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को Jansatta Dal Loktantrik @JSDL_Official नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–जनसत्ता दल सुप्रीमो माननीय श्री राजा भइया जी ने अपने अस्तबल में एक और नया घोड़ा शामिल किया, इस शानदार और शक्ति से भरपूर घोड़े का नाम ट्रोजन (TROJAN) रखा गया है. देखें वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक फूलों से सजी हुई गाड़ी आती है. इसका गेट खोला जाता है. गाड़ी के अंदर से एक घोड़ा निकलता है. घोड़े को दो लोग मिलकर उतारते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद राजा भैया की इंट्री वीडियो में होती है. वे घोड़े के सिर को छूते हैं. इसके बाद दो लोग घोड़े को दौड़ाते हैं. राजा भैया पारंपरिक तरीके से घोड़े की पूजा करते वीडियो में नजर आ रहे हैं. घोड़े की लगाम उनके हाथ में है. वे घोड़े को टीका लगाते हैं. इसके बाद वे घोड़े को पानी पिलाते हैं और कुछ खिलाते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : पैसा कमाकर भी चैन नहीं, शांति की खोज में अमेरिका से भारत पहुंचे पति–पत्नी

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola