Viral Video : पैसा कमाकर भी चैन नहीं, शांति की खोज में अमेरिका से भारत पहुंचे पति–पत्नी

एनआरआई कपल का वीडियो वायरल (Photo: Insta)
Viral Video : अमेरिका में 17 साल रहने के बाद एक दंपति के भारत लौटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बताती है कि उन्होंने अमेरिका छोड़कर भारत में बसने का फैसला क्यों लिया? आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला बताती हैं कि उनके जीवन का बड़ा मोड़ तब आया जब वह मां बनी. उन्हें जुड़वां बच्चे हुए, लेकिन सिर्फ छह हफ्ते की मैटरनिटी लीव मिली. इस दौरान उन्हें ठीक होना था. यही नहीं बच्चों की देखभाल सीखनी थी और नई जिंदगी में ढलना था. वह कहती हैं कि थकान और चुनौतियों के बीच उनसे सामान्य जीवन में लौटने की उम्मीद की गई. देखें वायरल वीडियो में महिला और क्या कह रहीं हैं.
महिला वीडियो में बताती नजर आ रहीं हैं कि अमेरिका में हेल्थ का खर्च उनके लिए बड़ी चिंता बन गया था. उन्हें हर साल 14,000 डॉलर की डिडक्टिबल पूरी करनी पड़ती थी, तभी बीमा का लाभ मिल पाता. बीमा किस्तें लगातार बढ़ रही थीं. वह कहती हैं कि यह खर्च उनके जुड़वां बच्चों को शामिल किए बिना था. छोटी-सी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी उन्हें लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. महिला बताती हैं कि बच्चों के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने में कई हफ्ते लग जाते थे. मुलाकातें जल्दबाजी में होतीं और बिल भी बढ़ते जाते. इस वजह से तनाव बढ़ता गया.
यह भी पढ़ें : Viral Video : बाप–बेटी को इस तरह बाइक पर देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर
वह कहती हैं कि बच्चे के माता-पिता होने के नाते डॉक्टरी खर्च ऐसी चीज थी जिससे वे परेशान थे. इस चीज को लेकर वे लगातार संघर्ष नहीं करना चाहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










