Viral Video : बाप–बेटी को इस तरह बाइक पर देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर

Updated:
विज्ञापन
Man Bike Ride with Daughter Video

बेटी के साथ बाइक राइड करता शख्स (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बाप और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़की अपने पिता से पूरी बाइक सवारी के दौरान बातें करती नजर आती है. पिता ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन बच्ची के सिर पर हेलमेट नहीं है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी छोटी बेटी को आगे बैठाकर बाइक चला रहा है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्ची सामने देखने के बजाय पिता की ओर मुंह करके बैठी है. पूरे सफर में वह पिता से बातें करती नजर आती है. वीडियो में पिता ने हेलमेट पहना है, लेकिन बच्ची ने नहीं, जिससे लोगों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

बच्ची की जान जोखिम में डाल रहा है पिता

वीडियो को ‘Woke Eminent’ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया– पिता और बेटी की सवारी पहली नजर में अच्छी लग सकती है, लेकिन वह खुद और बच्ची की जान जोखिम में डाल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बाइक चलाते समय उसका ध्यान भटक रहा है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : एक ब्रेक और थार की छत से लड़के जमीन पर गिरे धड़ाम

सोशल मीडिया यूजर क्या कह रहे हैं वीडियो को देखकर?

सोशल मीडिया पर कई यूजर ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया. एक यूज़र ने लिखा कि यह साफ तौर पर गलत और जोखिम भरा है और शख्स को समझाया जाना चाहिए. दूसरे ने कहा कि वह बच्ची की जान खतरे में डाल रहा है, क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना और उलटी दिशा में बैठी है. दुर्घटना होने पर गंभीर चोट लग सकती है. दुख की बात है कि पिता को इसका एहसास भी नहीं है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola