Viral Video : एक ब्रेक और थार की छत से लड़के जमीन पर गिरे धड़ाम

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा थार दुर्घटना का वीडियो वायरल (Photo: X)
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : हरियाणा के नूंह जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसका वीडियो वायरल हा रहा है. वीडियो में तीन लड़के चलती महिंद्रा थार की छत पर खतरनाक स्टंट करते दिखे. ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया और बड़ा हादसा होने से बच गया. वीडियो में देखें क्या हुआ इसके बाद.

विज्ञापन

Viral Video : तीन लड़के…थार की छत पर…एक ब्रेक…और तीनों जमीन पर…जी हां, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा नजारा दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. तो आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं. दरअसल, यह वीडियो हरियाणा के नूंह जिले का है. वीडियो में तीन युवक चलती महिंद्रा थार की छत पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं. स्टंट के दौरान ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे तीनों युवक जोर से सड़क पर गिर पड़े. हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन वे किसी तरह बच गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसपर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन युवक चलती एसयूवी की छत पर खड़े नजर आते हैं. गाड़ी तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रही होती है. तभी ड्राइवर अचानक ब्रेक लगा देता है, जिससे तीनों युवक आगे की ओर गिर जाते हैं और एक ट्रक के सामने गिरते हैं. खास बात ये रही कि तीनों लड़कों को ज्यादा चोट नहीं आई. गिरने के बाद तीनों झट से खड़े हो जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. युवक थार के पहियों के नीचे आने से भी बाल-बाल बच गए.

यह भी पढ़ें : Viral Video : चलती कार में अचानक चूहा दिखा, चिल्लाने लगी महिला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola