Assam PFI News: प्रतिबंधित संगठन PFI पर फिर बड़ी कार्रवाई, असम के कामरूप से 3 गिरफ्तार

असम पुलिस ने पीएफआई संगठन के राज्य इकाई के मुखिया समेत सचिव और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. इनमें अमीनुल हक, अब्दुल रज्जाक, रफीकुल इस्लाम समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता का नाम शामिल था.
प्रतिबंधित संगठन पीएफआई को असम पुलिस ने एक और झटका दिया. असम के कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से शुक्रवार को पीएफआई के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं संगठन से जुड़े एक अन्य व्यक्ती को पुलिस ने पूछाताछ के लिए हिरासत में लिया है. इसकी जानकारी कामरूप जिले के पुलिस अधीक्षक हितेश रे ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी.
Kamrup, Assam | Police arrested 3 members of the banned PFI from Nagarbera area in Assam's Kamrup district Friday morning, also detained another person linked with PFI: SP Hitesh Ch. Ray
— ANI (@ANI) October 21, 2022
इससे पहले असम पुलिस ने पीएफआई संगठन के राज्य इकाई के मुखिया समेत सचिव और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. इनमें अमीनुल हक, अब्दुल रज्जाक, रफीकुल इस्लाम समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता का नाम शामिल था. असम पुलिस ने इनकी सभी की गिरफ्तार असम के विभिन्न जिलों में छापेमारी के बाद की थी.
गौरतलब है गुरुवार को महाराष्ट्र में पीएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी. इस कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते यानी एटीएस ने पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. इनमें से एक पीएफआई राज्य विस्तार समिति का सदस्य, एक सचिव और दो कार्यकर्ता शामिल थे. एटीएस ने यह कार्रवाई मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर पनवेल में की गई थी.
पीएफआई के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने भी अभियान तेज कर दिया है. बीते दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने पीएफआई के करीब 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को बताया था कि पीएफआई की कार्रवाई में कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं. जो यह बताता है कि संगठन द्वारा देश विरोधी कार्य किए जा रहे थे. उन्होंने कहा, यह कार्रवाई कानून के अनुरूप किए जा रहे है.
Also Read: PFI Banned: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पीएफआई पर बैन का नहीं किया जा सकता समर्थन
केंद्र सरकार ने बीते महीने पीएफआई और उससे जुड़े संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था. पीएफआई पर आतंकियों के सहयोग करने और देश में नफरत का माहौल समेत कई आरोप हैं. जांच एजेंसियों ने बीते महीने देशभर में छापेमारी की थी. इस दौरान जांच एजेंसियों ने करीब 250 पीएफआई के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




