अशोक गहलोत बोले- राहुल गांधी को कमजोर करने की रची गयी साजिश

Updated:
विज्ञापन
अशोक गहलोत बोले- राहुल गांधी को कमजोर करने की रची गयी साजिश

अशोक गहलोत ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. जिससे केंद्र सरकार डर गयी है. जब (भारत जोड़ो) यात्रा निकाली जा रही थी और राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही थी, उन्होंने (भाजपा) एक युवा नेता को कमजोर करने की साजिश रची.

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सांसद राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, राहुल गांधी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है.

भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से बड़ गयी है मोदी सरकार

अशोक गहलोत ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. जिससे केंद्र सरकार डर गयी है. जब (भारत जोड़ो) यात्रा निकाली जा रही थी और राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही थी, उन्होंने (भाजपा) एक युवा नेता को कमजोर करने की साजिश रची. इनका साजिश रचने का इतिहास रहा है. वे अदाणी के खिलाफ आरोपों और सवालों का जवाब नहीं दे सके.

प्रधानमंत्री अदाणी का नाम तक नहीं ले रहे : गहलोत

राजस्थान के सीएम ने कहा, अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में मैंने पहली बार देखा है कि कोई मुद्दा आया हो, आरोप लगे लेकिन नेता उसपर जवाब देने को तैयार नहीं हैं. आजादी के बाद पहली बार देखा कि कोई प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहा है. जवाब तो दूर प्रधानमंत्री तो अदाणी का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं.

Also Read: MP News : ‘राहुल गांधी को मुंह पर ताला लगाना चाहिए’, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज

सजा सुनाये जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सूरत कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने और सांसदी छीन जाने के बाद राहुल गांधी ने रविवार को धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, उन्हें हमेशा के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाए या फिर उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए, वह लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

राहुल ने कहा, उनका नाम सावरकर नहीं गांधी है और गांधी माफी नहीं मांगते

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि वह डरने वाले नहीं हैं और माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उनका नाम ‘सावरकर नहीं गांधी है’ और गांधी माफी नहीं मांगते. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने इस कदम से विपक्षी दलों को एक बड़ा हथियार पकड़ा दिया है जिसका उन्हें फायदा मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि उन्हें अयोग्य ठहराया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात से डरे हुए थे कि संसद में उनका (राहुल) अगला भाषण भी अदाणी मामले पर होने वाला था. कांग्रेस नेता ने उनका समर्थन करने वाले विपक्षी दलों का धन्यवाद किया और कहा कि सब मिलकर काम करेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola