Asaduddin Owaisi : आतंकी लखवी जेल में रहते हुए कैसे बन गया बाप? ओवैसी का पाकिस्तान से सवाल

Updated:
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Attack on Pak

Asaduddin Owaisi Attack on Pak

Asaduddin Owaisi : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस समय अल्जीरिया में हैं और सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. शनिवार को उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया. यहां उन्होंने पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने की नीति पर घेरा, जो दक्षिण एशिया में अस्थिरता फैलाने की वजह बन रही है. जानें ओवैसी ने पाक को लेकर और क्या कहा?

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi : AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के दोहरे रवैये को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को बचाने और उन्हें संरक्षण देने में जुटा है. उदाहरण देते हुए ओवैसी ने बताया कि एक कुख्यात आतंकी आधिकारिक रूप से जेल में होने के बावजूद पिता बन गया, जो उसकी मिलीभगत को साबित करने के लिए काफी है.ओवैसी इस समय अल्जीरिया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. उन्होंने शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को बेनकाब किया. AIMIM प्रमुख ने कहा कि इस्लामाबाद की आतंकियों को पनाह देने वाली नीति से दक्षिण एशिया में अस्थिरता फैल रही है. इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है. देखें वीडियो

जेल में रहते हुए बाप बन गया आतंकी लखवी

असदुद्दीन ओवैसी ने अल्जीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को घेरा. उन्होंने आतंकवादी जकीउर रहमान लखवी का जिक्र करते हुए कहा कि लखवी जैसे आतंकवादी को पाकिस्तान ने जेल में रहते हुए भी विशेष सुविधाएं दीं. इतना ही नहीं वह जेल में रहते हुए पिता भी बन गया. ओवैसी ने जोर देकर कहा कि कोई भी जिम्मेदार देश ऐसा नहीं करता. ओवैसी ने बताया कि जब पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाला गया, तभी उस पर कार्रवाई की गई. इससे साफ पता चलता है  कि पाकिस्तान केवल अंतरराष्ट्रीय दबाव में ही कदम उठाता है.

पाकिस्तान को डाला जाए ग्रेट लिस्ट में

ओवैसी ने कहा कि यदि पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में वापस डालने की जरूरत है. ऐसा होता है तो भारत में आतंकवादी घटनाओं में कमी आएगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola