Pahalgam Terror Attack : धर्म पूछकर मारा, बोले ओवैसी– पाकिस्तान पर हमला करे मोदी सरकार
Asaduddin Owaisi
Pahalgam Terror Attack : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने सरकार से कहा है कि पहलगाम हमले पर कार्रवाई करे. जिसने भी हमारे 26 लोगों की जान ली है उस को सबक सिखाया जाए.
Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह एक कायरतापूर्ण हमला था. हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को मार डाला. इससे भी ज्यादा निराशाजनक यह है कि कैसे बच्चों और महिलाओं को अलग करके, पुरुषों से उनके धर्म के बारे में पूछकर मारा. आतंकियों ने जो कलमा नहीं पढ़ पाए, उन्हें मार डाला. इससे कश्मीर पर्यटन भी प्रभावित हुआ है. हम चाहते हैं कि उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जिन्होंने ऐसा किया.” देखें वीडियो
#WATCH | Srinagar, J&K | AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "It was a cowardly attack. We have seen how terrorists from Pakistan killed 26 tourists. The more disheartening is how they were killed by separating kids and women, and asking males about their religion, and those who… pic.twitter.com/XZRpqWRrPr
— ANI (@ANI) May 6, 2025
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “यह (सिंधु जल संधि) अभी स्थगित है. इसमें तटस्थ विशेषज्ञ और मध्यस्थता न्यायालय का मुद्दा है. देखते हैं क्या होता है.”
#WATCH | Srinagar, J&K | AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "It (Indus Waters Treaty) is in abeyance as of now. There is an issue of the neutral expert and the court of arbitration in it; let's see what happens." pic.twitter.com/5P4ayjJGGp
— ANI (@ANI) May 6, 2025
ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में बार-बार हो रहे आतंकी हमलों पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमलों में हम अपने जवानों या निर्दोष कश्मीरियों को खोते हैं, जो अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि यह देश का मामला है, न कि कोई राजनीतिक विषय है. सभी दलों को इस पर राजनीति से बचना चाहिए. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के हर सख्त फैसले का समर्थन करेगी. साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को “नाकाम देश” बताते हुए आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










