Asaduddin Owaisi : भारत में 20 करोड़ मुसलमान, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को जमकर धोया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 May 2025 8:12 AM

विज्ञापन

AIMIM Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi : लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि भारत के साथ टकराव में पाकिस्तान द्वारा खुद को इस्लामी देश के रूप में पेश करने पर उसे आड़े हाथों लेना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘यह बकवास है. भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं. यह भी बताना जरूरी है.’’

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “कश्मीरी मुसलमानों ने इस (पहलगाम हमले) की खुलकर निंदा की है. वास्तव में, यह केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. उन्हें इस अवसर का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए. आपको पाकिस्तान का सामना जरूर करना चाहिए, लेकिन आपको कश्मीरियों को भी अपनाना चाहिए. उन्हें (कश्मीरियों को) उनके अधिकार मिलने चाहिए, देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरी छात्रों पर हमला नहीं होना चाहिए.”

ओवैसी ने इंटरव्यू में आगे कहा, “आप पहलगाम (आतंकी हमले) पर राजनीति कैसे कर सकते हैं. मैं उस महिला के बारे में सोचकर वाकई बहुत दुखी हूं जो अपने पति के शव के पास बैठी थी. आप इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? राजनीतिक रूप से, हम (एआईएमआईएम) बीजेपी की विचारधारा से लड़ते रहेंगे. लेकिन जब आप देश में आते हैं और देश के नागरिकों को मारते हैं, तो इसमें मेरे राजनीतिक वैचारिक मतभेद का कोई सवाल ही नहीं उठता?” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन प्रधानमंत्री को युद्ध विराम की घोषणा करनी चाहिए थी, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को. अच्छा होता अगर पीएम मोदी ने इसकी घोषणा की होती.”

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा की और कहा कि आतंक और विभाजन को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका के कारण भारत का धैर्य खत्म हो चुका है.

पाकिस्तान मानवता के लिए बना खतरा : ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास है और यह देश मानवता के लिए खतरा बन गया है. ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई देशों के दौरे पर भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के तौर पर यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उनके संदेश का सार होगा. हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में दुनिया को बताना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का काफी दंश झेला है. हम सभी ने तमाशा देखा है, जिया-उल-हक के समय से लोगों का कत्लेआम देखा है.’’

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola