Arvind Kejriwal: तिहाड़ जाने से पहले अरविंद केजरीवाल का हल्ला बोल, एग्जिट पोल को बताया फर्जी, विपक्ष के लिए छोड़ा संदेश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Jun 2024 5:25 PM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज आत्मसमर्पण करना है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक के लिए चुनाव प्रचार के लिए जमानत पर रिहा करने का ऑर्डर दिया था.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: जमानत अवधि पूरा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आत्मसमर्पण करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय गए और नेता-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और एग्जिट पोल के आंकड़ों पर चर्चा की. केजरीवाल ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया.

केजरीवाल ने ईवीएम में हेरफेर की आशंका व्यक्त की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल 1 जून को सामने आ गए हैं. ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं. एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं. उन्हें मतगणना के दिन से 3 दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा. इसके बारे में कई सिद्धांत हैं, उनमें से एक यह है कि वे मशीनों (ईवीएम) में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं.

मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है. भगत सिंह देश को आजाद कराने के लिए फांसी पर चढ़ गए थे. इस बार जब मैं जेल जा रहा हूं, तो मुझे नहीं पता कि मैं कब वापस आऊंगा. अगर भगत सिंह को फांसी हुई तो मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं. केजरीवाल ने कहा, मेरे शरीर का एक-एक कतरा इस देश के लिए है. मेरे शरीर की खून की एक-एक बूंद इस देश के लिए है.

AAP महत्वपूर्ण नहीं है, हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है : केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की जमानत दी थी. मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं. आज मैं फिर तिहाड़ जेल जा रहा हूं. मैंने इन 21 दिनों में से एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया. मैंने सिर्फ AAP के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न पार्टियों के लिए प्रचार किया। मैं मुंबई, हरियाणा, यूपी, झारखंड गया. AAP महत्वपूर्ण नहीं है, हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है. मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि मैं दोबारा जेल जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैंने कोई घोटाला किया है, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है. पीएम मोदी ने देश के सामने यह स्वीकार कर लिया है कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है.

Also Read: राहुल गांधी ने कहा-यह Exit Poll नहीं मोदी मीडिया का फैंटेसी पोल है, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी 295 सीटें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola