‘दिल्ली के लोगों का अपमान न करें’: केजरीवाल ने एलजी की ‘मुफ्तखोरी’ वाली पर टिप्पणी पर कहा

Updated at : 29 Jun 2023 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
‘दिल्ली के लोगों का अपमान न करें’: केजरीवाल ने एलजी की ‘मुफ्तखोरी’ वाली पर टिप्पणी पर कहा

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सक्सेना एक बाहरी व्यक्ति हैं और वह दिल्ली के लोगों को नहीं समझते. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के लोग मेहनतकश हैं. कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है. उपराज्यपाल साहब, आप बाहर से आए हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना की ‘मुफ्त सुविधाओं’ पर की गई टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के ‘मेहनतकश लोगों का अपमान’ नहीं करें. पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘दिल्ली 2041 – न्यू मास्टर प्लान’ नामक एक कार्यक्रम में बुधवार को सक्सेना ने कहा था कि दिल्ली के लोग अब ‘मुफ्त चीजों के आदी’ हो गए हैं. सक्सेना की इस टिप्पणी को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पानी व बिजली सेवाओं पर दी जा रही रियायत पर कटाक्ष माना जा रहा है.

बाहरी व्यक्ति हैं उपराज्यपाल वीके सक्सेना

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सक्सेना एक बाहरी व्यक्ति हैं और वह दिल्ली के लोगों को नहीं समझते. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के लोग मेहनतकश हैं. कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है. उपराज्यपाल साहब, आप बाहर से आए हैं, दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझते. इस तरह दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दूसरी सरकारों की तरह चोरी नहीं करती. पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देती है. इससे आपको क्यों परेशानी है?

लंबे समय से सीएम-एलजी के बीच जारी है खींचतान

बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच लंबे अरसे से तनातनी चल रही है. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच का यह झगड़ा कोई नया नहीं है. इससे पहले, मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल और नजीब जंग आदि से भी रिश्ते अच्छे नहीं रहे. जानकारों की मानें, तो दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच प्रशासनिक अधिकार और पूर्ण राज्य का दर्जा को लेकर तनातनी हमेशा बनी रही है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र के पास नहीं कोई ठोस योजना

जब केजरीवाल ने एलजी से मांगा इस्तीफा

खबर यह भी है कि अभी कुछ दिन पहले 26 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ऐसा कर वह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती, तो इसे हमें सौंप दें. हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola