मुख्यमंत्री को नया समन होगा जारी! अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष नहीं हुए पेश
Arvind Kejriwal Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया गया है. केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने कि लिए जांच एजेंसी द्वारा नोटिस जारी किया गया और वह इसे वापस लिए जाने की मांग करते हैं. हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
Arvind Kejriwal LIVE Updates : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन होगा जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए और एजेंसी द्वारा अब उन्हें नया समन जारी करने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने ये खबर दी है. सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी को केजरीवाल से दो पन्नों का पत्र मिला है. पत्र में उन्होंने जांच एजेंसी से ‘‘समन’’ वापस लेने को कहा है और इसे ‘‘अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं’’ बताया है. सूत्रों के अनुसार, ईडी मुख्यमंत्री के जवाब की समीक्षा कर रही है.
Arvind Kejriwal LIVE Updates : बीजेपी की यही मंशा है कि पूरे विपक्ष को जेल में डाल दें
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि कभी राहुल गांधी, सोनिया गांधी को भी बुलाया गया था. मैं अंदर जाकर आया था…महाराष्ट्र के कई मंत्री जाकर आए हैं, पश्चिम बंगाल के दो मंत्री भी गए…बीजेपी की यही मंशा है कि पूरे विपक्ष को जेल में डाल दें और वे चुनाव लड़ें..
Arvind Kejriwal LIVE Updates : अरविंद केजरीवाल को ईडी फिर से भेजेगा समन
आधिकारिक सूत्र के हवाले से पीटीआई ने खबर दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, एजेंसी द्वारा उन्हें फिर से समन भेजने की संभावना है.
Arvind Kejriwal LIVE Updates :केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे, चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे और वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
Arvind Kejriwal LIVE Updates : अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर किया ये दावा
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने कि लिए जांच एजेंसी द्वारा नोटिस जारी किया गया और वह इसे वापस लिए जाने की मांग करते हैं.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए