Arvind Kejriwal: 'अपनी औकात में रहो, अगर झुग्गियां तोड़ना बंद नहीं किया तो…' केजरीवाल ने BJP को दी चेतावनी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jun 2025 4:55 PM

विज्ञापन

AAP national convener Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर दिया है. उन्होंने रविवार को जंतर-मंतर में घर रोजगार बचाओ आंदोलन किया. जिसमें उन्होंने दिल्ली में झुग्गी-बसतियों को उजाड़ने को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला किया. केजरीवाल ने चेतावनी दी है अगर झुग्गियों को उजाड़ना बंद नहीं किया, तो बड़ा आंदोलन करेंगे और सत्ता से बाहर कर देंगे.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने घर रोजगार बचाओ आंदोलन में दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी की सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, “बीजेपी का प्लान दिल्ली की सभी झुग्गियां तोड़ने का है. इनकी गंदी नजर आपके घरों पर टिकी हुई है. दिल्ली में 40 लाख से ज्यादा झुग्गीवाले हैं, यह सभी इकट्ठे होकर सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे. मैं बीजेपी को चेतावनी देना चाहता हूं कि सुधर जाओ, झुग्गियां तोड़ना बंद करो. अगर झुग्गियां तोड़ना बंद नहीं किया तो तुम्हारा सिंहासन डोलने में वक्त नहीं लगेगा.” केजरीवाल ने कहा, यही जंतर-मंतर है, जहां से कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हुई थी.

5 महीने में बीजेपी ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा, “बीजेपी वालों ने 5 महीने में दिल्ली का बुरा हाल कर दिया. ये कह रहे थे कि हम 4 इंजन की सरकार हैं, मैं तो कहूंगा आप 10 इंजन की सरकार हैं. केंद्र सरकार इनका है, दिल्ली सरकार इनकी है, नगर निगम इनका है. सभी इंजन ही इंजन हैं, लेकिन कुछ करके दिखा दो. हम अच्छी खासी दिल्ली छोड़कर गए थे, 24 घंटे बिजली आती थी, इनकी सरकार में 6-7 घंटे के पॉवर कट लगते हैं. अब ये कह रहे हैं कि एक साल रुक जाओ, दिल्लीवालों की मुफ्त बिजली भी बंद कर देंगे.”

मोदी की गारंटी झूठी और फर्जी है : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस और बीजेपी दोनों भाई-बहन हैं. 75 साल में इन्होंने कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी पर बात नहीं की। ये केवल लूटने का काम करते हैं. दिल्ली की झुग्गियों में 40 लाख लोग रहते हैं, अगर ये इकट्ठे हो गए तो किसी की औकात नहीं है जो आपकी झुग्गी तोड़ने आ जाये. अब मोदी की गारंटी पर कभी विश्वास मत करना, मोदी की गारंटी झूठी और फर्जी है.”

मोदी जी की झूठी गारंटियों पर भरोसा नहीं करना

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मोदी जी ने आप लोगों को ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ की गारंटी दी थी लेकिन उनका मतलब ‘जहां झुग्गी-वहां मैदान’ था और अब इन्होंने झुग्गियां तोड़कर मैदान बना दिया है. मोदी जी की गारंटी झूठी है. अब आप लोग ध्यान रखना कि कभी भी मोदी जी की झूठी गारंटियों पर भरोसा नहीं करना है.”

बीजेपी और कांग्रेस एक जैसी पार्टी : केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी और कांग्रेस एक जैसी पार्टी है, दोनों ने मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के समय भी पूरी दिल्ली में बहुत झुग्गियां तोड़ी जाती थी, मुझे याद है जब ये पांडव नगर की झुग्गिया तोड़ने आए थे तो मैंने और मनीष सिसोदिया ने झुग्गियां तोड़ने नहीं दी थी. ये दोनों गरीब विरोधी और अमीरों की पार्टी हैं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola