अरविंद केजरीवाल के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, बताया- किस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Dec 2024 12:21 AM

विज्ञापन

AAP national convener Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal accused BJP tampering voter list : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ करने आरोप लगाया है. अब केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग का भी जवाब आ गया है.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal accused BJP tampering voter list : चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल की शिकायत का जवाब देते हुए कहा, वोटर लिस्ट में नाम हटाना और जोड़ना एक सतत प्रक्रिया है. यह अभी जारी है. चुनाव आयोग ने यह भी बता दिया कि किस दिन फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. EC ने कहा- 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक जिनती भी आपत्तियां और दावे किए गए थे, उन सभी का निपटारा 24 दिसंबर तक कर दिया गया. आयोग ने आगे बताया- 1 जनवरी तक जो भी अर्जियां दी जाएंगीं, उसका निपटारा कर 6 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

अरविंद केजरीवाल की क्या है शिकायत?

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में हेरफेर करने का आरोप लगाया. इसको लेकर केजरीवाल ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक प्रेस कान्फ्रेंस किया. जिसमें केजरीवाल ने दावा किया कि अवैध तरीके से बीजेपी चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है. उन्होंने ऑपरेशन लोटस का भी आरोप लगाया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने ने दावा किया कि बीजेपी ने अकेले एक निर्वाचन क्षेत्र में 11000 मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन दाखिल किए थे, लेकिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद इस कदम को रोक दिया गया. उन्होंने कहा, “हमने इसका पर्दाफाश किया और शुक्र है कि इसे रोक दिया गया.” केजरीवाल ने आरोप लगाया, “ ऑपरेशन लोटस अब मेरे निर्वाचन क्षेत्र तक पहुंच गया है. वे चुनाव परिणाम बदलने के लिए मतदाता सूची में हेरफेर करने का प्रयास कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: आतिशी की गिरफ्तारी की ‘साजिश’ का आरोप, परिवहन विभाग ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

केजरीवाल बोले- बीजेपी पहले ही हार चुकी है चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भाजपा पहले ही चुनाव हार चुकी है. उसके पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा या उचित उम्मीदवार भी नहीं है. उसका लक्ष्य केवल जोड़-तोड़ करके जीतना है, लेकिन हम उसे सफल नहीं होने देंगे.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola