आतिशी की गिरफ्तारी की ‘साजिश’ का आरोप, परिवहन विभाग ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal’s allegations conspiring to arrest CM Atishi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश का आरोप लगाया है. जिसे परिवहन विभाग ने खारिज कर दिया.
Arvind Kejriwal’s allegations conspiring to arrest CM Atishi: दिल्ली परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी की ‘साजिश’ के अरविंद केजरीवाल के आरोपों को खारिज कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री का दावा है कि महिला के लिए मुफ्त बस यात्रा से जुड़े मामले को लेकर सीएम आतिशी के खिलाफ जांच पर विचार किया जा रहा है. केजरीवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी को चुनावी अभियान से दूर करने के लिए झूठे मामले में आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के दावे को दिल्ली परिवहन विभाग ने भ्रामक बताया और आरोपों को खारिज कर दिया.
परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने सीएम आतिशी को लिखा पत्र
दिल्ली परिवहन विभाग के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा और केजरीवाल के दावे को भ्रामक बताया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “मेरा ध्यान टीवी और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की ओर आकर्षित हुआ है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोप लगा रहे हैं कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा से संबंधित मामले में परिवहन विभाग में आपके खिलाफ जांच की जा रही है.” “मैं यह बताना चाहूंगा कि परिवहन विभाग द्वारा ऐसी किसी जांच पर विचार भी नहीं किया गया है. साथ ही इस संबंध में जीएनसीटीडी के सतर्कता विभाग से भी कोई संवाद प्राप्त नहीं हुआ है. दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है.”
यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने वोटर लिस्ट में हेराफेरी का लगाया आरोप, कहा- बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है BJP
अरविंद केजरीवाल ने क्या लगाया था आरोप?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 25 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था, “हाल ही में सीबीआई, ईडी और आयकर के बीच एक बैठक हुई थी. उन्हें ऊपर से सीएम आतिशी के खिलाफ कोई भी झूठा मामला बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं.” केजरीवाल के दावे पर राजनीति गर्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










