गुजरात चुनाव 2022: भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई और पार्टी फल-फूल नहीं सकी Gujarat में!

Updated:
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई और पार्टी फल-फूल नहीं सकी Gujarat में!

Gujarat Election 2022 : नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है और भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदेश में डटी हुई है. गुजरात में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा चली है वहां कभी कोई तीसरी पार्टी कभी जगह नहीं बना सकी है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में चुनाव प्रचार को शोर तेज हो चला है. वोटरों को लुभाने का प्रयास हर पार्टी कर रही है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि गुजरात में कोई तीसरी पार्टी कभी फल-फूल नहीं सकी. प्रदेश में कांग्रेस के शून्य हो जाने के कारण सिर्फ भाजपा ही एकमात्र विकल्प रह गयी है. उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रह्लाद मोदी ने ये बातें कही है.

हैदरगढ़ के सुबेहा स्थित सराय चंदेल गांव में स्थानीय भाजपा नेता सुमित सिंह के घर पहुंचे नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने मीडिया से बात की. उन्होंने इस दौरान कहा कि गुजरात में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है और भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदेश में डटी हुई है. गुजरात में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा चली है वहां कभी कोई तीसरी पार्टी कभी जगह नहीं बना सकी है. नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का इशारा आम आदमी पार्टी की तरफ था जो गुजरात में भाजपा को टक्कर देने के लिए जोर लगाती नजर आ रही है.

नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी सुमित सिंह के घर पहुंचे

आगे नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि देश की जनता को उसकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है. यह बात जनता बार-बार कहती है और वर्ष 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार ही आएगी. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के भाई निजी कार्य से ग्राम सराय चंदेल पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वह अपने मित्र और भाजपा नेता सुमित सिंह के घर भी पहुंचे थे. प्रह्लाद मोदी ने कहा कि उन्होंने सिंह से बहुत पहले घर आने का वादा किया था जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उनके आवास पर पहुंचे. उनका यहां आने के पीछे कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है.

इस बार रोचक है मुकाबला

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात का चुनाव इस बार रोचक हो चला है. इस बार यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी चुनावी मैदान में हैं जो हर सीट से अपने उम्मीदवार उतार रही है. ‘आप’ के हौसले गुजरात में बुलंद हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी उसकी सरकार बन चुकी है. गौर हो कि साल 2017 क��� गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola