नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल एयरपोर्ट के पास दिखाये काले झंडे

Updated:
विज्ञापन
नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल एयरपोर्ट के पास दिखाये काले झंडे

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता खासे नाराज हैं. आलम यह कि नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भोपाल एयरपोर्ट के पास उन्हें काले झंडे दिखाये. हालांकि, पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत ऐसा करने से रोक भी दिया.

विज्ञापन

भोपाल : कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शुक्रवार शाम को यहां हवाई अड्डे के मार्ग में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और काले झंडे दिखाए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंधिया को हवाई अड्डे जाने के दौरान कमला पार्क इलाके में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और विरोध स्वरूप उनको काले झंडे दिखाए और काले गुब्बारे भी छोड़े.

भोपाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे जाने के दौरान सिंधिया के काफिले को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने पीछे हटा दिया. उन्होंने इस मामले में किसी को गिरफ्तार किये जाने से इनकार किया. सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे.

उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उनके साथ ही, मध्य प्रदेश के छह मंत्रियों सहित 22 कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, जिनमें से अधिकांश उनके कट्टर समर्थक हैं. इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गयी है.

इसके साथ ही, भाजपा ने सिंधिया को मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाया और सिंधिया ने शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होने हैं.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola