DSP बेटी को ऑन ड्यूटी इंस्पेक्टर पिता का सैल्यूट करते फोटो ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jan 2021 9:31 AM

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति में, जहां एक इंस्पेक्टर की बेटी डीएसपी बनी है. आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऑन ड्यूटी पिता द्वारा बेटी को सोशल सैल्यूट करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसे खुब प्रशंसा की जा रही है.

विज्ञापन

अपने बच्चों को सफलता की सीढ़ीयां चढ़ता देख हर मां-बाप को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है. वह खुशी और तब बढ़ जाती है जब माता-पिता अपने बच्चों के अपने से उंचे पद पर बैठा हुए देखते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति में, जहां एक इंस्पेक्टर की बेटी डीएसपी बनी है. आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऑन ड्यूटी पिता द्वारा बेटी को सोशल सैल्यूट करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसे खुब प्रशंसा की जा रही है.

बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर पद पर तैनात श्याम सुंदर की बेटी जेसी प्रसांति प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त की गयीं हैं. ऑन ड्यूटी पिता द्वारा बेटी को सैल्यूट किये जाने की तस्वीर रविवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट की. ट्वीट में तस्वीर के साथ कहा गया है, आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार को साथ लाता है! सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी ही बेटी जेसी प्रसांति जो कि डीएसपी हैं को गर्व और सम्मान के साथ सलाम कर रहे हैं.

Also Read: Corona Vaccine के रजिट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी और कैसे लगेगी वैक्सीन, स्वाथ्य मंत्री ने दी हर जानकारी

पिता ने जब अपनी ही बेटी को सलाम किया, तो वहां मौजूद सभी की आंखें खुशी से भर आयीं. 3 जनवरी को साझा किया गये इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है. रविवार को ट्वीर पर किये गये इस पोस्ट को अब तक दस हजार लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं इसे 2 हजार बार रिट्वीट भी किया गया है. कुछ लोग पोस्ट की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने पिता-पुत्री के अविश्वसनीय क्षणों की सराहना कर रहे हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola