Andhra Pradesh के सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट, 15 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Andhra Pradesh

Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में रविवार को सीमेंट फैक्टरी में बहुत गर्म सामग्री गिरने से करीब 15 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से विस्फोट की बड़ी खबर सामने आ रही है. एनटीआर जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट होने से 15 लोग घायल हो गए. जग्गय्यापेटा राजस्व मंडल अधिकारी रवींद्र मौके पर मौजूद हैं.

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में हुआ विस्फोट

नंदीगाम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी रवि किरण ने बताया कि एनटीआर जिले के जग्गैयापेटा मंडल में स्थित बुदावाड़ा अल्ट्रा टेक सीमेंट फैक्टरी में जब कर्मचारी दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे. इसी दौरान सीमेंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कोई बेहद गर्म सामग्री तीसरी मंजिल से उन पर आ गिरी. किरण ने ‘बताया, कोई विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन बड़ी मात्रा में सामग्री तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिर गया। इस गर्म सामग्री की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए. एसीपी के मुताबिक, हादसा करीब 11.30 बजे हुआ और घायलों में स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिक शामिल हैं.

विस्फोट के बाद सीमेंट फैक्टरी में मजदूरों ने की तोड़फोड़

कुछ मजदूरों ने सीमेंट फैक्टरी के कार्यालय में घुसकर कुछ खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा. औद्योगिक दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घायल श्रमिकों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने अधिकारियों को दुर्घटना के कारण पर एक रिपोर्ट सौंपने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कदम उठाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola