आंध्र प्रदेश विधानसभा भंग, जल्द सरकार बनाएंगे चंद्रबाबू नायडू, शपथ ग्रहण समारोह के लिए नरेंद्र मोदी को दिया निमंत्रण

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jun 2024 9:14 PM

विज्ञापन

Assembly Election Result 2024

AP Assembly Election Result 2024: आंध्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा को भंग कर दी गई है. अब जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा.

विज्ञापन

AP Assembly Election Result 2024: आंध्र प्रदेश में जल्द ही चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होगा. चंद्रबाबू फिलहाल दिल्ली में एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने आये हुए है. उन्होंने निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को भी अपने शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए थे. 4 जून को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए. इन चुनावों में टीडीपी-बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है. वहीं, प्रदेश चुनाव में भी टीडीपी सबसे पार्टी बनी और 135 सीटें जीतीं. यानी लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चंद्रबाबू नायडू सीएम पद की शपथ लेंगे.

आंध्रप्रदेश विधानसभा भंग
गौरतलब है कि चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं प्रदेश में 15वीं विधानसभा को भंग कर दी गई है. अब जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में चंद्रबाबू नायडू ने निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है.

https://twitter.com/ashwani_dube/status/1798359174138728734

विधानसभा चुनाव में टीडीपी-बीजेपी-जेएसपी गठबंधन ने हासिल किया बहुमत
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में टीडीपी को 135 सीट, जनसेना को 21 और भाजपा को आठ सीटें मिलीं है. जबकि वाईएसआरसीपी को 11 सीटों पर ही जीत मिली है. बंपर जीत के बाद चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा था कि मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है. मैं अपने राज्य के लोगों को टीडीपी-जेएसपी और बीजेपी गठबंधन को उनकी सेवा के लिए भारी जनादेश के साथ आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं. साथ मिलकर, हमने अपने राज्य को पुनः प्राप्त करने की लड़ाई जीती है, और साथ मिलकर, हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे.

आंध्रप्रदेश ने 30 साल के बराबर नुकसान झेला- चंद्रबाबू नायडू
इसी कड़ी में बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय एनडीए का हिस्सा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश ने 30 सालों के बराबर नुकसान झेला है और उनका काम चीजों को सही करना है. नायडू ने कहा कि पिछले पांच सालों में आंध्र प्रदेश ने बहुत कुछ झेला है. उन्होंने कहा कि राज्य में व्यवस्थाएं नष्ट हो गई हैं एवं अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है. नायडू ने कहा कि लोग अहंकार, तानाशाही, लापरवाही और कोई भी मनमानी करने को माफ नहीं करेंगे और यह साबित हो चुका है. लोगों ने साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार और अहंकार के साथ चलने वाले किसी भी विध्वंसकारी को यही नैतिक सबक मिलेगा. 

Also Read: पिता चाहते थे बेटा बने इंजीनियर, कोविड टाइम ने नीट टॉपर की धारणा बदल दी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola