Anant Ambani Video : संकट कटे मिटे सब पीरा, हनुमान चालीसा पढ़कर कहां पैदल चले अनंत अंबानी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Apr 2025 1:25 PM
Anant Ambani Video : यात्रा के दौरान अनंत अंबानी भक्ति में लीन होकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहे है. वे 'जय द्वारकाधीश' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. उनकी इस धार्मिक यात्रा में उनके मित्रों के अलावा सैकड़ों ब्राह्मण भी शामिल हुए हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Anant Ambani Video : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे हनुमान चालीसा पढ़ते हुए पैदल चलते दिख रहे हैं. अनंत इन दिनों जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की 140 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर हैं. उन्होंने यह संकल्प लिया है कि वे अपना अगला जन्मदिन द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के साथ मनाएंगे जो 9 अप्रैल को है. उनकी यह यात्रा 27 मार्च को जामनगर में स्थित रिलायंस टाउनशिप से शुरू हुई. वे प्रतिदिन लगभग 15 से 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. दिन की गर्मी और ट्रैफिक से बचने के लिए वह रात के समय यात्रा करते हैं. देखें वीडियो
Anant Ambani Embarks on a 141-Km Long Padyatra from Jamnagar to Dwarkadhish Temple in Gujarat#AnantAmbani #Jamnagar #Gujarat pic.twitter.com/bfPIUZIJU1
— Circle Of Bollywood (@CircleBollywood) April 1, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने अपने 30वें जन्मदिन से पहले भगवान कृष्ण की पवित्र नगरी जामनगर से द्वारका तक अपनी आध्यात्मिक यात्रा (पदयात्रा) शुरू की है. 140 किलोमीटर की यात्रा का मंगलवार को पांचवां दिन है और उन्हें द्वारका पहुंचने में 2-4 दिन लग सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा
कोई भी काम करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें : अनंत अंबानी
पत्रकारों से बात करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसी भी काम को शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद किया है. यह काम बिना किसी बाधा के पूरा हुआ है. उन्होंने कहा, “यह पदयात्रा जामनगर में हमारे घर से द्वारका तक है. यह पिछले पांच दिनों से चल रही है और हम अगले दो-चार दिनों में द्वारका पहुंच जाएंगे. मेरी पदयात्रा जारी है. भगवान द्वारकाधीश हमें आशीर्वाद दें. मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि वे भगवान द्वारकाधीश में आस्था रखें और कोई भी काम करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए