ePaper

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, लश्कर के दो टेररिस्ट अरेस्ट

Updated at : 30 Jul 2022 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, लश्कर के दो टेररिस्ट अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि जिले के क्रीरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकी मारा गया.

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के क्रीरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं की जा सकी है. उधर, एक खबर यह भी है कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की देर शाम को कूपवाड़ा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.

कश्मीर पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगाम बाला क्षेत्र में शनिवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने जानकारी दी है कि बारामूला के वानीगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर कर दिया गया है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान कुपवाड़ा के लादेरवान निवासी तालिब अहमद शेख और कुपवाड़ा के कवाडी लादेरवान निवासी शमीम अहमद के रूप में की गयी है. उन्हें पुलिस और सेना ने मिलकर गिरफ्तार किया.

Also Read: भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने का रास्ता जम्मू-कश्मीर से होकर जाता है, बोलीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है और उनके पास से चार पिस्तौल, आठ पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल की 130 राउंड गोलियां और 10 हथगोले बरामद किए गए. सुरक्षाबल ऐसे आतंकवादियों के लिए ‘हाइब्रिड’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, जो अपने आकाओं के निर्देश विध्वंसक गतिविधि करते हैं एवं फिर सामान्य जीवन जीने लगते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola