Amritsar Temple Blast: अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट, दीवारें क्षतिग्रस्त; हमले में ISI का हाथ?

Updated:
विज्ञापन
Amritsars Khandwala

Amritsars Khandwala

Amritsar Temple Blast: अमृतसर के फेमस ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर शुक्रवार को ग्रेनेड से अटैक किया गया. जिसमें मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए. धमाके के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

Amritsar Temple Blast: अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में विस्फोट के बाद स्थानिय निवासियों में दहशत का माहौल है. विस्फोट के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है. अमृतसर के कमिश्नर जीपीएस भुल्लर ने विस्फोट में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा, “हमें सुबह 2 बजे सूचना मिली. हम तुरंत मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. हमने सीसीटीवी की जांच की और आस-पास के लोगों से बात की. पाकिस्तान की आईएसआई हमारे युवाओं को पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए बहकाती है.” भुल्लर ने कहा, “हम कुछ ही दिनों में इस मामले का पता लगा लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.” उन्होंने युवाओं को कड़ी चेतावनी भी दी, उन्होंने कहा, “मैं युवाओं को चेतावनी देता हूं कि वे अपना जीवन बर्बाद न करें. हम जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेंगे.”

घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

मंदिर विस्फोट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया, “घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उमसें दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वारा मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं. कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी : भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “पंजाब में शांति भंग करने की हमेशा कई कोशिशें होती हैं. ड्रग्स, गैंगस्टर, जबरन वसूली इसका हिस्सा हैं और यह दिखाने की कोशिश की जाती है कि पंजाब एक अशांत राज्य बन गया है. दूसरे राज्यों में होली के त्यौहार के दौरान पुलिस को जुलूसों के दौरान लाठीचार्ज करना पड़ता है. लेकिन पंजाब में ऐसी चीजें नहीं होती हैं. पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola