महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस की गोद में बैठकर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को दिया धोखा

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस की गोद में बैठकर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को दिया धोखा

अमित शाह ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे को गिराने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा, हमने उद्धव ठाकरे नीत सरकार नहीं गिराई. शिवसैनिक उनकी नीतियों से थक चुके थे. उन्होंने राकांपा के साथ गठबंधन का विरोध किया.

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय महाराष्ट्र दौरे पर हैं. जहां उन्होंने नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने उद्धव पर बीजेपी को धोखा देने का आरोप लगाया.

कांग्रेस की गोद में बैठकर उद्धव ने धोखा दिया: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए उद्धव ठाकरे कांग्रेस की गोद में बैठ गये. उद्धव ने बीजेपी को धोखा दिया.

उद्धव ठाकरे नीत सरकार हमने नहीं गिरायी : शाह

अमित शाह ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे को गिराने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा, हमने उद्धव ठाकरे नीत सरकार नहीं गिराई. शिवसैनिक उनकी नीतियों से थक चुके थे. उन्होंने राकांपा के साथ गठबंधन का विरोध किया. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने अपने समर्थकों के साथ उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना से बगावत कर बीजेपी के साथ मिलकर नयी सरकार बनायी.

Also Read: Amarnath Yatra: सरकार अलर्ट! गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा को लेकर चर्चा

उद्धव जी आप दो नांव में पैर नहीं रख सकते : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, उद्धव ठाकरे से पूछता हूं कि कर्नाटक में जिसकी सरकार बनी वह वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से मिटाना चाहती है. क्या आप इससे सहमत हैं? मैं नांदेड की जनता से पूछता हूं कि महान देशभक्त, बलिदानी आदमी वीर सावरकर का सम्मान होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? उद्धव जी आप दो नांव में पैर नहीं रख सकते. महाराष्ट्र की जनता के साथ मैंने जितनी बातें की है, उसका जवाब दे दो, आपकी पोल खुल जाएगी.

कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं : शाह

नांदेड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं वहां ‘मोदी… मोदी… मोदी’ के नारे लगते हैं… एक तरफ मोदी जी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं. राहुल बाबा, विदेश में देश की राजनीति की बात नहीं करते. अगर आपको नहीं पता तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछ लीजिए. राहुल बाबा यहां नहीं बोलते, विदेश में बोलते क्योंकि उनको सुनने वाले यहां कम हो गए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola