Amit Shah Debate: 'कुछ लोग 54 की उम्र में खुद को युवा कहते हैं', अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2024 8:09 PM

विज्ञापन

Amit Shah

Amit Shah Debate: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Amit Shah Debate: संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 55 साल में 77 बाद संविधान में बदलाव किया. जबकि बीजेपी ने 16 साल में केवल 22 बार बदलाव किया. इंदिरा गांधी ने 24वां संशोधन किया. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने संविधान संशोधन कर मौलिक अधिकार को कम किया.

‘कुछ लोग 54 की उम्र में खुद को युवा कहते हैं’

अमित शाह ने अपने जवाब में सांसद राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा, कुछ लोग 54 साल की उम्र में खुद को युवा कहते हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया.

चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाती है कांग्रेस

अमित शाह ने EVM के मुद्दे पर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, चुनाव हारने पर कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती है. विपक्ष EVM को दोष देता है. शाह ने कहा, महाराष्ट्र में EVM खराब हो जाता है, जबकि झारखंड में सही हो जाता है.

Also Read: Priyanka Gandhi Bag: प्रियंका गांधी ने अब बांग्लादेश के नाम का उठाया बैग, योगी ने कसा तंज

युवाओं जानेंगे कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया, किसने नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “संसद के दोनों सदनों में हुई बहस देश के युवाओं के लिए शिक्षाप्रद होगी. इससे देश के लोगों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया है और किसने नहीं… मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देता हूं क्योंकि उनके संघर्ष के कारण ही देश दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है.”

देश की जनता ने तानाशाहों के अहंकार को चूर-चूर किया

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “जो लोग कहते थे लोकतंत्र इस देश में सफल नहीं होगा, आज 75 साल हो गए. हमारे आसपास भी कई देश स्वतंत्र हुए और नई शुरुआत हुई, लेकिन वहां कई बार लोकतंत्र सफल नहीं हुआ. हमारा लोकतंत्र आज पाताल तक गहरा पहुंचा है. अनेक तानाशाहों के अहंकार को चूर-चूर करने का काम लोकतांत्रिक तरीके से इस देश की जनता ने किया है.”

Also Read: लोकसभा में पेश हुआ One Nation One Election बिल, चुनाव सुधार में होगी क्रांति, ये हैं चुनौतियां

अर्थव्यवस्था के मामले में हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारे देश की जनता और हमारे संविधान ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कहते थे कि हम कभी आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हो पाएंगे. आज हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola