Amit Shah Debate: अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा- मुस्लिम पर्सनल लॉ शरिया के मुताबिक तो फिर क्रिमिनल लॉ क्यों नहीं?

Updated:
विज्ञापन
Amit Shah

Amit Shah

Amit Shah Debate: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Amit Shah Debate: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यूसीसी (समान नागरिक संहिता) इसलिए नहीं लाया गया क्योंकि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू संवैधानिक बहस के समापन के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ लेकर आए थे. मैं कांग्रेस पार्टी से पूछता हूं कि उसे यह स्पष्ट करना चाहिए कि सभी धर्मों के लिए एक कानून होना चाहिए या नहीं. क्या आप मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन करते हैं?”

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “इससे बड़ा छलावा नहीं हो सकता, इन्होंने हिंदू कोड बिल भी लाया. मैं नहीं चाहता कि हिंदू न्याय शास्त्र के आधार पर कानून बने. लेकिन हिंदू कोड में देखा जाए, तो पुराने हिंदू न्याय व्यवस्था का एक भी जिक्र नहीं है. हिंदुओं को बुरा न लगे, इसलिए सामान्य कानून को हिंदू कोड बना दिया.”

अमित शाह ने संसद में क्या-क्या बोला, वीडियो

अमित शाह का आरोप- आप तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकते

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने के बाद तुष्टिकरण की राजनीति शुरू की. आप यूसीसी नहीं ला सकते क्योंकि आप तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकते. उत्तराखंड में हमारी (भाजपा) सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की है.”

Also Read: Amit Shah Debate: ‘कुछ लोग 54 की उम्र में खुद को युवा कहते हैं’, अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

अमित शाह का दावा- मुसलमानों को 50% आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्म आधारित आरक्षण पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस झूठ बोलना शुरू किया कि वे आरक्षण को 50% तक बढ़ा देंगे. दो राज्य ऐसे हैं जहां धर्म के आधार पर आरक्षण है. यह असंवैधानिक है. वे ओबीसी को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. वे सीमा को 50% तक बढ़ाकर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं. हम उस धर्म-आधारित आरक्षण को लागू नहीं होने देंगे.”

अमित शाह का आरोप- कांग्रेस कहती थी अनुच्छेद 370 हटा तो जम्मू-कश्मीर में बहेंगी खून की नदियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा देश के पीएम बने तो हमने संसद में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निरस्त कर दिया। राज्यसभा में वे (कांग्रेस) कहते थे कि जम्मू-कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि पत्थर भी फेंके. (अनुच्छेद 370 हटने के बाद) पहली बार 35,000 पंचायत सदस्य चुने गए. आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में दो लाख से ज्यादा पर्यटक आए, आतंकवादी गतिविधियों में 92 फीसदी कमी आई, पहाड़ी, गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोगों को आरक्षण मिला, लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है, चिनाब नदी पर सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन रहा है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद आपकी (कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति की दुकान बंद हो गई.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola