Air India Plane Crash: हादसे वाली जगह से 70 तोला सोना और 80 हजार नकद बरामद, चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Jun 2025 6:52 AM

विज्ञापन

BJ Medical College UG Hostel mess

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. जिसमें 242 में से 241 यात्रियों की जान चली गई. जबकि दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे. हादसे के 5 दिन बाद एक चश्मदीद ने बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि हादसे वाले स्थान से सोना और नकद रुपये बरामद किए गए हैं. इसके अलावा कई और चीजें भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पांच दिन बाद, अब तक डीएनए मिलान के जरिये 163 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 124 शव परिजन को सौंप दिये गए हैं. इस बीच एक चश्मदीद ने बड़ा खुलासा किया है. राजू पटेल नाम का एक व्यावसायी, जो प्लेन क्रैश के दौरान आस-पास मौजूद था. हादसे के बाद लोगों को बचाने में दमकल की टीम के साथ लग गए. उन्होंने बताया, हादसे वाली जगह से कई सामान बरामद हुए.

70 तोला सोना बरामद

राजू पटेल ने बताया जहां एयर इंडिया का प्लेन क्रैश किया था, उस जगह से 70 तोला सोना और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे. इसके अलावा वहां से एक भगवत गीता भी बरामद हुई थी. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में जमकर हुई थी. राजू ने बताया, सभी बरामद चीजों को पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया, आग थोड़ा कम होने के बाद बचावकर्मियों के साथ वो भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे.

12 जून को हुआ था अब तक का सबसे बड़ा प्लेन हादसा

12 जून को दोपहर 1.39 बजे अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा था. इसके अलावा, दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola