Air India Plane Caught Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा! लैंडिंग के तुरंत बाद विमान के APU में लगी आग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jul 2025 8:33 PM
Air India
Air India Plane Caught Fire: हांगकांग से आए एयर इंडिया के ए-321 विमान के मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसकी सहायक ऊर्जा इकाई (APU) में आग लग गई. हादसे के बाद विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली पहुंची उड़ान संख्या एआई 315 के उतरने और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद विमान के एपीयू में आग लग गई. यह घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरने लगे थे.
Air India Plane Caught Fire: मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया. हांगकांड से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में आग लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक विमान के सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई थी. सबसे बड़ी राहत की बात रही कि इस हादसे में जान माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद ही एयर इंडिया के एक विमान में आग लग गई. घटना में यात्री या चालक दल का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ है.
लैंडिंग के बाद विमान में लगी आग
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (22 जुलाई) को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI 315 में लैंडिंग के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई. घटना उस समय हुई जब लैंडिंग के बाद यात्री हवाई जहाज से उतरने लगे थे. सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU स्वचालित रूप से बंद हो गया. विमान को कुछ नुकसान भी हुआ. इस हादसे में यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सभी सुरक्षित हैं. विमान की जांच की जा रही है.
विमान की हो रही जांच
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में विमान को कुछ नुकसान पहुंचा है. जबकि यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा “विमान को आगे की जांच के लिए रोक लिया गया है और नियामक को विधिवत सूचित कर दिया गया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










