Ahmedabad Plane Crash: सेल्फी से शुरू हुई यात्रा, मौत पर हुई खत्म… अहमदाबाद हादसे ने उजाड़ दिया प्रतीक जोशी का पूरा परिवार
Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Jun 2025 1:48 PM
Ahmedabad Plane Crash last photo Doctor prateek joshis entire family before died
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. विमान के उड़ान भरने से पहले परिवार के सभी लोगों ने साथ में सेल्फी ली थी, जो कि अब उनकी आखिरी याद बन गई है.
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 12 जून को दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई. खबर आ रही है कि इस दुर्घटना में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में माता-पिता समेत उनके दो जुड़वां बच्चे और एक बेटे की मौत हुई है.
विमान हादसे के कुछ क्षण पहले ही इस परिवार ने एक सेल्फी ली थी, जो कि अब उनकी आखिरी याद बन चुकी है. इस तस्वीर को लेते समय शायद ही उन्होंने कभी सोचा होगा कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी तस्वीर बन जाएगी. प्रतीक जोशी, जो पेशे से डॉक्टर थे और लंदन में काम करते थे, अपनी पत्नी कोमी व्यास, जुड़वां बेटियां मिराया जोशी और प्रद्युत जोशी और बेटे नकुल जोशी के साथ लंदन जा रहे थे. विमान के रवाना होने के कुछ पल पहले ही उन्होंने यह तस्वीर ली थी, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गई. वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बस कुछ मिनटों बाद ही यह हादसा हुआ. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री थे. बोइंग कंपनी के B-787 Dreamliner विमान में यह हादसा हुआ. बोइंग कंपनी के कई विमान इससे पहले भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं. लेकिन Boeing 787 ड्रीमलाइनर विमान पहली बार क्रैश हुआ है. इस हादसे में 241 लोगों की जान गई है और 1 गंभीर रूप से घायल है.
यह भी पढ़े: Air India: एयर इंडिया की 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अचानक बदला गया रूट, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










