Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सीट नंबर 11-A का यात्री जिंदा बचा, लोगों ने बताया चमत्कार

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jun 2025 9:01 PM

विज्ञापन

one survivor in seat 11A

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में कुल 242 लोग सवार थे. जिसमें दो पायलट और 10 क्रू शामिल थे. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की दुखद मौत हो गई. अब तक हादसे में कुल कितने लोगों की मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन हादसे में एक बड़ा चमत्कार भी हुआ है. विमान के सीट नंबर 11 ए का यात्री जिंदा बच गया है.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में एक बड़ा चमत्कार हुआ है. भीषण हादसे में एक यात्री के जिंदा बचने की खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा सीट नंबर 11 ए

विमान हादसे में सीट नंबर 11 ए के यात्री के जिंदा बचने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया में सीट नंबर 11 ए ट्रैंड करने लगा है. यूजर्स यात्री की टिकट और तस्वीर के साथ लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग इसे बड़े चमत्कार के तौर पर देख रहे हैं. क्योंकि हादसा भीषण था. टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आग का गोल आसमान को छूने लगा.

बीजे मेडिकल कॉजेल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

एयर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट, शहर के सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) के दुर्घटनाग्रस्त होने के कई घंटों बाद भी मृतकों की संख्या के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे.

विमान में 61 विदेशी यात्री भी थे सवार

एयर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे.

विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश जारी

अहमदाबाद में हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने बताया कि विमान के पायलट ने दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘मेडे’ (आपातकालीन संदेश देने के लिए) कॉल किया, जो पूर्ण आपात स्थिति का संकेत था. विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) की भी तलाश जारी है, ताकि यह पता चल सके कि अंतिम क्षणों में क्या हुआ था. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार उठता देखा गया. यह विमान 11 साल पुराना था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola