Ahmedabad Plane Crash: ATS को विमान के मलबे में मिला DVR, अब सामने आएगा हादसे का सच!
Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Jun 2025 5:40 PM
Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुई विमान दुर्घटना के बाद एटीएस की टीम आज जांच करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंची. जांच के दौरान एटीएस की टीम को क्रैश हुए एयर इंडिया विमान के अवशेषों से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) मिला है.
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई भीषण विमान दुर्घटना के बाद आज एटीएस की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची. जांच के दौरान एटीएस की टीम को क्रैश हुए एयर इंडिया विमान के अवशेषों से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) मिला है. माना जा रहा है कि यह डीवीआर दुर्घटना के पीछे के कारण का पता लगाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
एटीएस अधिकारी ने क्या कहा?
पत्रकारों से बात करते हुए एटीएस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मलबे से डीवीआर बरामद किया है. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम हादसे की जांच कर रही है.
प्रधानमंत्री ने किया घटना स्थल का दौरा
आज (13 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवार से मुलाकात करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे. प्रधानमंत्री ने यहां विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया. साथ ही सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली.
अहमदाबाद विमान हादसा
गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ. अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 12 जून को दुर्घटना का शिकार हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री थे. बोइंग कंपनी के B-787 Dreamliner विमान में यह हादसा हुआ. बोइंग के कई विमान इससे पहले भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं, लेकिन Boeing 787 ड्रीमलाइनर विमान पहली बार क्रैश हुआ है. इस हादसे में 241 लोगों की जान गई है और 1 गंभीर रूप से घायल है.
यह भी पढ़े : मेरी फ्लाइट छूट गई!’ जो ग़म था, वही बन गया जिंदगी का सबसे बड़ा सौभाग्य|Air India Plane Crash
यह भी पढ़े : आधा भारत नहीं जानता 1206 का क्या है विजय रूपाणी कनेक्शन? |Air India Plane Crash
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










