Ahmedabad Plane Crash: मिल गया दूसरा ब्लैक बॉक्स, अब आएगा एयर इंडिया प्लेन हादसे का असली सच सामने!

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Jun 2025 9:07 AM

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash 2nd black box cockpit voice recorder recovered

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन हादसे की जांच कर टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जांच टीम को विमान के मलबे में फ्लाइट कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) मिला है, जो कि एक अहम सुराग हो सकता है घटना के पीछे का कारण पता लगाने में.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया के विमान AI-171 हादसे की जांच में एक नया मोड़ आया है. घटना की जांच में जुटी एटीएस की टीम ने जानकारी दी कि घटनास्थल से फ्लाइट का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) मिला है. इससे पहले एटीआई की टीम को दुर्घटनास्थल पर फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) मिला था. माना जा रहा है कि ये दोनों ब्लैक बॉक्स घटना की वजह का पता लगाने में मदद करेंगे.

पीएम मोदी के प्रधान सचिव दुर्घटनास्थल पर पहुंचे

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी.को मिश्रा अहमदाबाद पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि फ्लाइट कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इसके बाद वह सिविल अस्पताल पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे.

घटनास्थल पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा, “यह एक बहुत ही दुखद दुर्घटना है. सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. सभी एजेंसियां मिलकर इस संकट का समाधान निकालने में जुटी हैं.”

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में क्या हुआ?

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. बैठक में डॉ. मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों, AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ चल रहे राहत, बचाव और जांच कार्यों की जानकारी ली.

AAIB और NTSB अब मिलकर करेंगी घटना की जांच

जानकारी के मुताबिक AAIB ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. साथ ही अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी जांच में शामिल है, क्योंकि हादसे का शिकार हुआ विमान अमेरिकी निर्माण का था.

यह भी पढ़े:सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम में किया गया भर्ती |Sonia Gandhi

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola