Breaking News : किसानों के चक्का जाम का समर्थन करेगी कांग्रेस, पायलट करेंगे दिल्ली कूच
Breaking News : Budget session, Test match, Cricket match, Himachal Pradesh, Cabinet meeting, School re-open, Uttar Pradesh, Vaccination, Supreme Court, Comedian Munawar Farooqui : चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज चेन्नई में शुरू हो रहा है. हिमाचल प्रदेश में आज मंत्रिमंडल की बैठक है. दिल्ली में आज से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल रहे हैं. उत्तर प्रदेश में आज से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो रहा है. वहीं, नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आज शपथ भी लेंगे. राजस्थान में आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट किसान रैली कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में आज कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर होनेवाली सुनवाई पर भी नजर रहेगी. खबरों की ताजा अपडेट के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ….
किसानों के चक्का जाम का समर्थन करेगी कांग्रेस, पायलट करेंगे दिल्ली कूच
कांग्रेस ने शुक्रवार को किसानों द्वारा 6 फरवरी यानी शनिवार को प्रस्तावित तीन घंटे के चक्का जाम को समर्थन करने का ऐलान किया है. इस बीच, खबर यह भी है कि कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करने की घोषणा की है.
यूपी में एक मार्च से खुल जायेंगे कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल
यूपी में एक मार्च से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुलेंगे, उससे पहले 10 फरवरी से कक्षा 6-8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खुल जायेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
किसानों के चक्काजाम को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का सिंधुदुर्ग दौरा टला
किसानों के चक्काजाम को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का सिंधुदुर्ग दौरा टल गया है. अब वे रविवार को वहां जायेंगे.
लोकसभा में जारी गतिरोध को लेकर पीएम मोदी कर रहे हैं उच्चस्तरीय बैठक
लोकसभा में जारी गतिरोध को लेकर पीएम मोदी उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं.
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यथियों को दिया जा सकता है एक मौका
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यथियों को दिया जा सकता है एक मौका
बिहार में क्लास 6-8 के लिए आठ फरवरी से खुलेंगे स्कूल
बिहार सरकार की ओर से आज यह अधिसूचना जारी कर दी गयी कि कक्षा 6-8 तक के लिए स्कूल आठ फरवरी से खुल जायेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए