हमले के बाद सुखबीर बादल की पहली प्रतिक्रिया, कहा - पंजाब को अस्थिर करने वालों से अकाली दल लड़ेगा

Updated:
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतें पंजाब को अस्थिर करने की साजिश रच रही हैं. उन्होंने अकाली दल की ओर से इन ताकतों से लड़ने का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 13 अगस्त को हुए हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी तथा पंजाब विरोधी ताकतें राज्य और देश को अस्थिर करने की साजिश कर रही हैं.

हमले के बाद अकाली दल का सख्त संदेश

सुखबीर बादल ने कहा कि राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी तत्व पंजाब और भारत को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन अकाली दल ऐसा नहीं होने देगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हमेशा देश की एकता और पंजाब की शांति के लिए संघर्ष करती रही है.

पारिवारिक विरासत का किया जिक्र

पूर्व सीएम बादल ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके परिवार ने हमेशा ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. उन्होंने कहा, “जैसे मेरे पिता ने इन तत्वों का मुकाबला किया, वैसे ही हम भी आगे लड़ते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर से फोन पर जाना हाल


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola