जम्मू-कश्मीर में 20 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की घटाई गई सुरक्षा, प्रशासन ने बताया यह कारण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Dec 2022 5:09 PM
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से 20 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की अतिरिक्त सुरक्षा में कटौती की गई है. जिन नेताओं की सुरक्षा में कमी की जा रही है उनमें अधिकांश नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से ताल्लुक रखते हैं.
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कई पूर्व विधायकों और मंत्रियों की अतिरिक्त सुरक्षा वापस ली जा रही है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जांच में पाया कि इन्हें उनके अधिकारों से अधिक सुरक्षा दी जा रही है, जिसके बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है. आज तक न्यूज के मुताबिक, पूर्व विधायकों और मंत्रियों को उनके अधिकार से अधिक सुरक्षा कवर दिया जा रहा था.
20 पूर्व नेताओं और विधायकों की सुरक्षा घटेगी: आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में 20 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा घटाई जाएगी. जिनकी नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है उनमें अधिकतर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से जुड़े नेता हैं. अतिरिक्त सुरक्षा वापसी के बाद उन नेताओं को उनकी श्रेणी के मुताबिक सुक्षा मिलेगी.
कई बड़े नेताओं की भी सुरक्षा घटाई गई: रिपोर्ट के मुताबिक, जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है उनमें कई बड़े नेता भी शामिल है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर की सुरक्षा घटाई जा रही है. इसके अलावा पूर्व कानून मंत्री सैफुल्ला मीर के साथ-साथ महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी की सुरक्षा भी घटाई जा रही है.
सुरक्षा में कमी करने का कारण: गौरतलब है कि सुरक्षा विंग में जवानों की कमी के कारण इन नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है. हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि किसी भी नेता की सुरक्षा हटाई नहीं गई है. उनकी अतिरिक्त सुरक्षा को हटाया गया है. उन्हें उनकी रैंक के हिसाब से सुरक्षा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










